सतलड़ा मोती हार डिजाइन- साड़ी और लहंगे में रॉयल लुक पाने का शानदार तरीका
Satlada Necklace Design: सतलड़ा हार को रॉयल ज्वेलरी क्यों माना जाता है? क्या सतलड़ा नेकलेस साड़ी के साथ अच्छा लगता है? मीनाकारी सतलड़ा हार कैसा दिखता है? आइए देखें इसकी लेटेस्ट डिजाइन...

सतलड़ा मोती हार की खासियत
सतलड़ा हार का मतलब होता है “सात लड़ियों वाला हार”। इसमें 5, 7 या उससे ज्यादा मोतियों की स्ट्रिंग्स होती हैं, जो इसे बेहद ग्रैंड और रॉयल लुक देती हैं। इसमें नेचुरल व्हाइट ग्लो होता है, जो हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है। यह साड़ी, लहंगा और सूट सभी के साथ सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। पहले इसे राजघरानों की महिलाएं और महारानियां पहनती थीं, लेकिन आज यह हर महिला की पहली पसंद बन चुका है।
और पढे़ं- आलिया भट्ट की तरह पाएं शाइन, ट्राई करें महफिल में पिंक नेकलेस

पर्ल + मीनाकारी सतलड़ा हार
इस डिजाइन में मोतियों के साथ खूबसूरत मीनाकारी वर्क और कुंदन स्टाइल पेंडेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें 5 या 7 लेयर की मोतियों की माला होती है और बीच-बीच में रंगीन मीनाकारी डिटेलिंग दी जाती है। यह हार हर आउटफिट के साथ मैच होकर फेस्टिव और वेडिंग लुक को और भी खास बना देता है।
गोल्डन बीड सतलड़ा हार
ऑफ-व्हाइट मोतियों के साथ गोल्डन बीड डिटेलिंग वाला सतलड़ा हार बहुत ही सटल और रॉयल लुक देता है। यह दिखने में भारी लगता है लेकिन लाइटवेट होता है क्योंकि इसमें छोटे मोती और हल्की हैंगिंग्स का उपयोग किया जाता है। यह शादी और फंक्शन दोनों के लिए परफेक्ट चॉइस है।
एमराल्ड+पर्ल सतलड़ा हार
व्हाइट मोतियों के साथ ग्रीन एमराल्ड स्टोन का कॉम्बिनेशन बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लुक देता है। इस डिजाइन में ग्रीन स्टोन की हैंगिंग्स या कुंदन वर्क भी जोड़ा जाता है, जिससे इसका लुक और भी रॉयल हो जाता है। यह खासकर लहंगा और वेडिंग आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
साइड ब्रोच सतलड़ा हार डिजाइन
इस डिजाइन में मल्टी-लेयर मोतियों की 7 लेयर्स होती हैं और साइड में राउंड शेप ब्रोच दिया जाता है। यह पैटर्न साड़ी, लहंगा, शरारा और गरारा सभी के साथ पहना जा सकता है। इसका रजवाड़ी लुक इसे और भी अट्रैक्टिव बनाता है।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1: सतलड़ा हार क्या होता है?
यह मल्टी-लेयर मोती हार होता है जिसमें 5 से 7 या ज्यादा स्ट्रिंग्स होती हैं।
2: क्या सतलड़ा नेकलेस हर आउटफिट के साथ पहन सकते हैं?
हां, यह साड़ी, लहंगा, शरारा और सूट सभी पर रॉयल लुक देता है।
3: क्या यह हार भारी होता है?
ये दिखने में भारी लगता है लेकिन कई डिजाइन्स लाइटवेट भी होती हैं।