- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Aamna Sharif Earrings: गणपति विसर्जन में साड़ी के साथ पहनें आमना शरीफ जैसे ये 4 खूबसूरत इयररिंग्स
Aamna Sharif Earrings: गणपति विसर्जन में साड़ी के साथ पहनें आमना शरीफ जैसे ये 4 खूबसूरत इयररिंग्स
Aamna Sharif Fancy earrings: गणपति विसर्जन पर साड़ी के साथ आमना शरीफ से इंस्पायर्ड 4 खूबसूरत ईयररिंग्स डिजाइन ट्राई करें। झुमके, चांदबाली और झूमर ईयररिंग्स से पाएं स्टाइलिश लुक।

गोल्डन झुमका डिजाइन
टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ का रीसेंट लुक आप गणपति विसर्जन के दौरान रीक्रिएट कर सकती हैं। गोल्डन लुक वाले झुमके साड़ी के साथ खूब जमते हैं। ऐसे डिजाइन को आप बिना नेकलेस भी आसानी से वियर कर सकती हैं। साथ में स्टेटमेंट इयररिंग्स जरूर पहनें।

ऑक्सीडाइन झुमका डिजाइन
आमना शरीफ का ग्रीन एथनिक लुक के साथ ऑक्सीडाइन झुमका डिजाइन एलिगेंट दिख रहा है। आपको ऐसे लुक को रीक्रिएट करने के लिए मात्र हजार रु खर्च करने होंगे। आप चाहे तो हैवी झुमके के साथ हार को स्किप कर सकती हैं।
मोती लटकन चांदबालियां
आप आमना शरीफ की तरह सूट या फिर साड़ी के साथ मोती लटकन वाली चांद बालियां पहन सकती हैं। ऐसी चांद बालिया आसानी से 200 से 300 रुपये में मिल जाती हैं। अगर आप बड़े साइज की चांद बालियां खरी रही हैं, तो इसके साथ आपको नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं महसूस होगी। ऐसी चंद बोलियों को गणेश विसर्जन में पहनें और खूबसूरत दिखें।
और पढ़ें: बप्पा की विदाई में दिखना है सबसे खूबसूरत? देखें 6 फ्लोरल साड़ियां
झूमर डिजाइन इयररिंग्स
एक्ट्रेस ने झूमर डिजाइन की इयररिंग्स पहनी हैं, जिसके लटकन बेहद खूबसूरत दिख रही है। ऐसी इयररिंग्स के साथ आप ईयर चेन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर इयररिंग्स के साथ इयर कफ का लुक मिले, तो इससे आपके कानों की सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।