Gold Ring Designs New Latest: अफगानी स्टाइल सोने की अंगठी लेटेस्ट डिजाइन में देखें, जो हाथों को वर्सेटाइल टच देने के साथ स्टाइल और फैशन का ख्याल रखेगी। आप भी देखें न्यू पैटर्न वाली गोल्ड रिंग।
शादी-पार्टी हो या घर का कोई फंक्शन, महिलाएं गोल्ड जेवर जरूर पहनती हैं। गले में हार तो हाथों की सभी उंगलियों में सोने की अंगूठी, ये भले वेल्थ दिखाता हो लेकिन लुक खराब कर देता है। आप भी हर आउटफिट पर ओवर ज्वेलरी पहनकर थक चुकी हैं तो खरीदें Gold Afghani Rings, जो सिंगल होकर भी 5 अंगूठियों वाला चार्म देगी। आर्टिकल में देखें लेटेस्ट और फैंसी डिजाइन वाली गोल्ड रिंग, जो एक्स्ट्रा ज्वेलरी का खर्चा बचाएगी।

वुमन गोल्ड रिंग डिजाइन (Ladies Gold Ring 22kt)
2-2 ग्राम की अंगूठी अलग-अलग पहनने से अच्छा है, आप 5GM Gold Ring में इन्वेस्ट करें। तस्वीर में एंटिक अफगानी रिंग है जो ट्रेडिशनल राजस्थानी कला से इंस्पायर्ड है। ये डिजाइन ओवल शेप, एमराल्ड ग्रीन प्लावर वर्क पर आती है। नीचे की ओर बना डिजाइन विंटेज वाइब दे रहा है। आप बारीक टेक्चर्ड और नक्काशी वर्क पसंद करती हैं तो इसे चुनें। ये हाथों को भारी और शाही दिखाने में कमी नहीं रखेगी।
येलो गोल्ड अफगानी रिंग
वर्सेटाइल पैटर्न विद विंटेज चार्म, अफगानी गोल्ड रिंग त्रिकोणीय शेप पर है। ऐसी डिजाइन्स मॉडर्न ब्राइड्स के लिए बेस्ट है। बारीक जाल फिलिग्री डिटेलिंग विद स्विर्ल वर्क इसे ग्लैमरस बनाती हैं। आप कभी-कभी रिंग्स पहनना पसंद करती हैं तो इसे चुनें।

अफगानी मैंगो पेस्ली रिंग गोल्ड
सिंगल स्टोन, सॉलिटायर डायमंड से हटकर आप मैंगो पेस्ली रिंग खरीद सकती हैं, आजकल इसे खूब पसंद किया जा रहा है। ये डिजाइन ट्रेडिशनल कैरी पेस्ली मोटिफ पर बेस्ड है, जिसकी खासियत बीडेड वर्क है। आप इसे रोजाना तो नहीं लेकिन ट्रेडिशनल सिल्क-बनारसी साड़ी के साथ स्टाइल कर शाही लुक पा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- 22kt गोल्ड इयररिंग्स लेटेस्ट डिजाइन, स्पाइरल ट्विस्ट पर 7 नई वैरायटी
राउंड शेप गोल्ड रिंग
अगर आप भी ऐसी सोने की अंगूठी ढूंढ रही हैं जो दिखने में भारी और वजन में मजबूती दें तो राउंड शेप अफगानी रिंग सस्टेनबल ऑप्शन है। इस डिजाइन में एनामेल नक्काशी और फिलिग्री काम है, जो पुराने जमाने के अफगानी गुंबदों की याद दिलाता है। इसकी बनावट क्लासिक और मॉडर्न कला का शानदार संगम है। अगर आप हैवी रिंग पहनने की शौकीन हैं तो उंगलियों को स्टेटमेंट पीस बनाने के लिए इसे चुनें।
कुंदन अफगानी मारक्विस रिंग
सोने की नई डिजाइन अंगूठी तो चाहिए जो हटकर स्टाइल दे, तो फेमिनिन अर्ज देने वाली कुंदन अफगानी मारक्विस रिंग खरीदें। इसे लीफ शेप पर कुंदन-रुबी जैसे पत्थरों पर बनाया जाता है। आप मॉडर्न और स्लीक लुक के लिए गुड ऑप्शन है।
ये भी पढ़ें- पीढ़ी दर पीढ़ी दिखेगी नजाकत, खरीदें साउथ इंडियन कप्पू गोल्ड बैंगल

मीनाकारी फ्लोरल अफगानी रिंग
डिजाइन कोई भी हो मीनाकारी वर्क के बिना ज्वेलरी डिटेलिंग अधूरी है। ये केवल दिखने में शाही नहीं लगती बल्कि अलग सा चार्म देती है। भीड़ में अलग हटकर लुक देने वाली फ्लोरल अफगानी रिंग 10 ग्राम में बनवाई जा सकती है। आप इसे पारंपरिक पहनावे पर नहीं बल्कि मॉडर्न अटायर पर पहन स्टेटमेंट ज्वेलरी लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
फिलिग्री अफगानी डूम रिंग
हाथ की उंगलियों को चार्मिंग और एलीट क्लास फील देने के लिए क्लोसेट में फिलिग्री वर्क अफगानी डूम रिंग भी गॉर्जियस ऑप्शन है। इसमें सोने के महीन धागों के साथ मनकों का काम किया जाता है। बीच में लगा छोटे ग्रीन स्टोन, मरुन इनेमल मॉडर्न लुक दे रहा है। ये अंगूठी पूरे हाथ को कवर करती है, जिसके बाद कोई दूसरी रिंग पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
