Akshaya Tritiya Silver Pendant: 2,000 के बजट में, अक्षय तृतीया के अवसर पर चांदी का कोई देवी-देवता वाला पेंडेंट एक बेहतरीन तोहफा साबित होता है। गणेश, 'ॐ', हनुमान, राधा-कृष्ण और देवी लक्ष्मी के 10 यूनिक डिजाइन स्टाइल और आस्था का खूबसूरत मेल हैं।

Akshaya Tritiya Silver Pendant: अक्षय तृतीया सिर्फ खरीदारी का नहीं, अपनों को शुभता और प्यार देने का भी खास मौका है। अगर आप 2 हजार रुपये के बजट में कोई ऐसा गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, जो स्टाइलिश भी हो और आस्था से भी जुड़ा हो, तो सिल्वर गॉड पेंडेंट लॉकेट एक बेहतरीन विकल्प है। 925 सिल्वर के ये लॉकेट न सिर्फ खूबसूरत लगते हैं, बल्कि रोजाना पहनने के लिए भी परफेक्ट होते हैं। नीचे 10 यूनिक डिजाइन दिए गए हैं, जो इस त्योहार पर आपके परिवार के किसी भी सदस्य को खास महसूस करा सकते हैं।

गणेश जी पेंडेंट

गणेश जी पेंडेंट डिजाइन अक्षय तृतीया पर सबसे पसंदीदा गिफ्ट है। यह लॉकेट सिंपल, एलिगेंट और शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऑफिस, कॉलेज या डेली वियर में भी इसे आसानी से पहना जा सकता है।

ओम सिंबल लॉकेट

सादगी पसंद लोगों के लिए शानदार है। इसका मिनिमल डिजाइन हर उम्र के लोगों पर अच्छा लगता है। यह स्टाइल के साथ पॉजिटिव वाइब्स भी देता है।

हनुमान जी लॉकेट

उन लोगों के लिए अच्छा गिफ्ट है, जो भक्ति और शक्ति दोनों पसंद करते हैं। इसका डिटेल्ड डिजाइन इसे खास बनाता है।

राधा-कृष्ण पेंडेंट

राधा-कृष्ण थीम वाले सिल्वर लॉकेट कपल्स या शादीशुदा लोगों के लिए बेहतरीन हैं। ये डिजाइन बहुत ही खूबसूरत और भावनात्मक टच देते हैं। अक्षय तृतीया पर पार्टनर या परिवार के सदस्य को देने के लिए यह अच्छा ऑप्शन है।

शिव त्रिशूल लॉकेट

शिव त्रिशूल या डमरू डिजाइन वाले पेंडेंट आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये खासतौर पर युवाओं और पुरुषों को पसंद आते हैं। सिंपल चेन के साथ यह बहुत स्टाइलिश लगता है।

लक्ष्मी जी लॉकेट

मां लक्ष्मी के डिजाइन वाले लॉकेट अक्षय तृतीया जैसे शुभ मौके के लिए एकदम सही हैं। यह गिफ्ट समृद्धि, सुख और शुभकामनाओं का संदेश देता है।

ये भी पढ़ें- Mangalsutra Ring: मंगलसूत्र के बचेंगे पैसे, बीवी को दिलाएं 10 ब्लैक बीड्स गोल्ड मंगलसूत्र रिंग

विष्णु या बालाजी पेंडेंट

अगर घर के बड़े सदस्यों के लिए गिफ्ट लेना है, तो भगवान विष्णु या बालाजी डिजाइन लॉकेट अच्छा रहेगा। इसका क्लासिक लुक हर उम्र के लोगों को पसंद आता है।

मोरपंख या कृष्ण फ्लूट डिजाइन

यंग जनरेशन के लिए मोरपंख या फ्लूट इंस्पायर्ड कृष्ण पेंडेंट ट्रेंडी ऑप्शन है। यह एथनिक और वेस्टर्न दोनों लुक के साथ मैच हो जाता है।

ये भी पढ़ें- 22kt Men's Gold Bracelet Kada: अक्षय तृतीया पर 'सोने' की मिठास, पति के लिए 8 गोल्ड ब्रेसलेट

कस्टम नेम + गॉड पेंडेंट

अगर आप गिफ्ट को और खास बनाना चाहते हैं, तो नाम या इनिशियल के साथ गॉड पेंडेंट बनवा सकते हैं। यह यूनिक भी लगेगा और यादगार भी रहेगा।

चेन सेट वाला पेंडेंट

अगर बजट 2 हजार तक है, तो चेन के साथ सिल्वर पेंडेंट सेट लें। इससे गिफ्ट और भी प्रीमियम लगेगा। त्योहार पर ऐसा गिफ्ट सामने वाले को जरूर खुश कर देगा।