Gold earrings gift for daughter in law: अगर आप बहू को कोई यादगार और स्टाइलिश जूलरी गिफ्ट देना चाहती हैं, तो एंटिक गोल्ड लटकन इयररिंग्स शानदार विकल्प हो सकते हैं। ये हर ट्रेडिशनल लुक को रॉयल बना सकते हैं।
घर में नई बहू का स्वागत हो या कोई खास त्योहार, उसे ऐसा गिफ्ट देना हर सास चाहती है जो स्टाइलिश होने के साथ यादगार भी हो। ऐसे में एंटिक गोल्ड लटकन इयररिंग्स एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इनका ट्रेडिशनल और रॉयल लुक किसी भी महिला की जूलरी कलेक्शन में चार-चांद लगा सकता है। खास बात यह है कि एंटिक डिजाइन कभी पुराने नहीं लगते और साड़ी, सूट से लेकर लहंगे तक हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। अगर आप बहू के लिए कुछ एलिगेंट और क्लासी गिफ्ट ढूंढ रही हैं, तो इन 5 डिजाइन पर नजर डाल सकती हैं।

एंटिक गोल्ड टेम्पल डिजाइन लटकन इयररिंग
अगर आपकी बहू को ट्रेडिशनल और रिच जूलरी पहनना पसंद है, तो टेम्पल डिजाइन एंटिक इयररिंग्स शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। इस तरह के इयररिंग्स में देवी-देवताओं, मोर, कमल या मंदिर की नक्काशी जैसे खूबसूरत डिजाइन बने होते हैं, जो इन्हें बेहद रॉयल लुक देते हैं। नीचे की ओर हल्की लटकन या छोटे मोती लगे होने से इनका लुक और भी आकर्षक लगने लगता है। खासकर सिल्क साड़ी, कांजीवरम या बनारसी आउटफिट्स के साथ ये इयररिंग्स बहुत खूबसूरत लगते हैं और शादी-ब्याह या पूजा के मौके पर पहनने के लिए परफेक्ट रहते हैं।
और पढ़ें - पैसा चीख-चीख कर बोलेगा, 6 रिच लुक मंगलसूत्र डिजाइंस खरीदकर तो देखें

कुंदन लटकन एंटिक इयररिंग
अगर आप बहू को ऐसा गिफ्ट देना चाहती हैं जो पहली नजर में ही लग्जरी फील दे, तो कुंदन वर्क वाले एंटिक लटकन इयररिंग्स चुन सकती हैं। इन इयररिंग्स में गोल्ड फिनिश के साथ लाल, हरे या सफेद कुंदन स्टोन लगे होते हैं, जो जूलरी को बहुत प्रीमियम लुक देते हैं। नीचे की ओर छोटी लटकन या मोती की डिटेलिंग इन्हें और ज्यादा ग्रेसफुल बना देती है। यह डिजाइन खासतौर पर वेडिंग फंक्शन, रिसेप्शन या फेस्टिव लुक के लिए शानदार माना जाता है और भारी साड़ी या अनारकली सूट के साथ बेहद जंचता है।
झुमका स्टाइल एंटिक गोल्ड लटकन
अगर आपकी बहू को क्लासिक और एवरग्रीन डिजाइन पसंद हैं, तो एंटिक झुमका स्टाइल इयररिंग्स एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकते हैं। इस डिजाइन में ऊपर की ओर छोटी स्टड डिटेलिंग और नीचे गोल झुमका शेप के साथ खूबसूरत लटकन दी जाती है। कई डिजाइन में छोटे घुंघरू या मोती लगे होते हैं, जो पहनने पर बहुत एलिगेंट लुक देते हैं। यह डिजाइन खास बात यह है कि इसे भारी और हल्के दोनों आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। साड़ी, सूट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी यह बहुत खूबसूरत लगता है।

पर्ल डिटेलिंग एंटिक इयररिंग
अगर आपकी बहू को ज्यादा हैवी जूलरी पसंद नहीं है और वह सॉफ्ट व क्लासी डिजाइन पहनना पसंद करती हैं, तो पर्ल डिटेलिंग वाले एंटिक गोल्ड इयररिंग्स अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इन इयररिंग्स में गोल्ड एंटिक फिनिश के साथ छोटे सफेद मोती लगे होते हैं, जो इन्हें बेहद एलिगेंट और सोफिस्टिकेटेड लुक देते हैं। नीचे की ओर हल्की पर्ल लटकन इन्हें और भी खूबसूरत बनाती है। यह डिजाइन खासतौर पर फैमिली फंक्शन, पूजा या हल्के ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ बहुत अच्छा लगता है।
और पढ़ें - 5 ग्राम चांदी पायल स्लीक एंकलेट, स्लिम लेग्स गर्ल्स चुनें ये 8 डिजाइंस

फ्लोरल मोटिफ एंटिक लटकन इयररिंग
अगर आपकी बहू को ट्रेंडी और यूनिक जूलरी पसंद है, तो फ्लोरल मोटिफ एंटिक इयररिंग्स शानदार रहेंगे। इस तरह के डिजाइन में फूलों से इंस्पायर्ड नक्काशी होती है, जिसमें बीच में स्टोन या कुंदन वर्क भी किया जाता है। नीचे लटकती हुई चेन, मोती या छोटे गोल्ड बीड्स इन्हें बेहद खूबसूरत बनाते हैं। यह डिजाइन हल्के ट्रेडिशनल आउटफिट्स और फेस्टिव वियर दोनों के साथ अच्छा लगता है।
चांदबाली स्टाइल एंटिक गोल्ड इयररिंग
अगर आप बहू को कुछ रॉयल और स्टेटमेंट जूलरी देना चाहती हैं, तो चांदबाली स्टाइल एंटिक इयररिंग्स बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। अर्धचंद्र (हाफ मून) शेप में बने ये इयररिंग्स नीचे की ओर मोती, कुंदन या लटकन डिटेलिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें बेहद ग्रैंड और डिजाइनर लुक देते हैं। शादी, रिसेप्शन और त्योहारों में यह डिजाइन साड़ी या लहंगे के साथ बहुत खूबसूरत लगता है। अगर बहू को ट्रेडिशनल फैशन पसंद है, तो यह गिफ्ट उन्हें जरूर पसंद आ सकता है।
