Gold Chain Artificial Designs: क्या 250 रु. वाली आर्टिफिशियल गोल्ड आपको असली सोने जैसा लुक दे सकती है? ऑफिस जाने वाली लड़कियों को कौन सी गोल्ड चेन पसंद आ रही है? ऐसी कौन सी डिजाइन है जो चेन संग नेकलेस का मजा भी देती है?

सोने की चेन मैरिड वुमन से ऑफिस जाने वाली यंग एज लड़कियां पहनना भी पसंद करती हैं। ये ऐसी ज्वेलरी है जो हर ड्रेस संग आसानी से मैच कर जाती है कमाल की खूबसूरती देती है। हालांकि बढ़ते सोने के भाव ने ये काम मुश्किल कर दिया है। अब 5 Gram Gold Chain For Women बनवाने के लिए 60-70 हजार रुपए खर्च पड़ रहे हैं। अगर आपका भी बजट फिलहाल के लिए गोल्ड चेन एलाऊ नहीं कर रहा है तो गला सूना रखने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 250 रु. की रेंज में आने वाली गोल्ड प्लेटेड वर्क चेन डिजाइन जो स्टाइलिश लगने के हूबहू 22KT जैसी लगती हैं। यहां देखें ऐसी ही लेटेस्ट चेन पीस, जो आपको भी पसंद आएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फैंसी गोल्ड चेन डिजाइन न्यू

यह गोल्ड प्लेटेड चेन आज की मॉडर्न लाइफस्टाइल के अकॉर्डिंग बिल्कुल परफेक्ट और ट्रेंडी है। इसमें एलिगेंट बॉक्स चेन वर्क संग खूबसूरत सा हार्ट शेप पेडेंट लगा है। साथ में स्लीक-सिंपल लुक वर्किंग वुमन के लिए इसे डेली फैशन पीस बनाता है। आप ऑफिस, कैजुअल आउटिंग से लेकर पार्टी-फंक्शन में लुक अपग्रेड करने के लिए ऐसी चेन पहन सकती हैं। साथ में लाइटवेट वर्क डेली वियर के लिए परफेक्ट है। अगर आप क्लासिक-मॉडर्न स्टाइल का फ्यूजन एक साथ चाहती हैं तो इसे खरीदना बनता है। एंटी टर्निश वर्क पर ये 180-240 रु. तक मिल जाएगी।

ट्विस्टेड वर्क लेडीज चेन डिजाइन

Gold Necklace और चेन खरीदना मानों एक लाख से ऊपर का खर्चा है। ऐसे में स्मार्ट तरीका अपनाते हुए यूनिक ट्विस्ट वाली चेन खरीदें, जो लग्जरी वाइब देने के साथ बहुत ही स्टाइलिश लगती हैं। यह नाइट आउट ज्वेलरी पीस है जो आपके पार्टी लुक को इन्हेंस कर देगा। वैसे भी आजकल स्फोसिकेटेड वर्क पर ऐसी पर्सनल स्टाइलिंग ट्रेडिंग हैं। आप इसे सिंगल और पेंडेंट दोनों के साथ वियर क्लासी हसीना से कम तो बिल्कुल भी नहीं दिखने वाली हैं।

ये भी पढ़ें- Silver Anklet Chandi Payal: डोरिया चांदी की पायल, मीनाकारी झांझर डिजाइन

आर्टिफिशियल गोल्ड चेन प्राइस

यह Artificial Gold Chain हैवी और सॉलिड लुक देने के लिए परफेक्ट है, जो दिखने में नेकलेस जैसा फील भी देती है। इसकी मोटी रोप लिंक चेन ड्यूरेबल होने के साथ बोल्ड स्टेटमेंट क्रिएट करती है। साथ में लीफ शेप पेंडेंट बारीक स्टोन वर्क पर आता है, जो नेक को बेहद प्रीमियम और लग्जरी फील देगा। अगर आप रीगल-रॉयल स्टाइल पसंद करती हैं तो इसे खरीदना बनता है। ऐसी चेन एथनिक वियर पर ज्यादा खिलती है।

ये भी पढ़ें- Gold Locket Pendant Design: 1 ग्राम गोल्ड प्राइस, 500 रु. बजट में शाइनी लॉकेट डिजाइन

वुमन गोल्ड चेन आर्टिफिशियल डिजाइन

Women Chain की यह हैवी और स्लीक लुक डिजाइन चेन है, जो रॉयल लाइफस्टाइल के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें मजबूत बॉक्स लाइक लिंक को आपस में जोड़ा गया है जो गले को ब्रॉड दिखाते हुए बोल्ड स्टेटमेंट देती हैं। साथ में सनफ्लावर शेप पेंडेंट बारीक स्टोन प्रीमियम लग रहा है। अगर आप हैरिटेज और एवरग्रीन डिजाइन चाहती हैं तो सालों-साल हर आउटफिट संग मैच कर जाए तो इसे खरीदना बनता है।

डेलीकेट सिंगापुर चेन विद चार्म

मॉडर्न स्टाइल और लाइटवेट डिजाइन वाली सिंगापुर चेन लाइटवेट ज्वलेरी पसंद करने वाली महिलाओं की पहली पसंद हैं। इसमें खूबसूरत सा पेंडेंट लगा हुआ है, जो गले को स्पार्कलिंग और एस्थेटिक वाइब देता है। ऑफिस, कैजुअल आउटिंग से कॉलेज के लिए यह डेलीकेट डिजाइन है जो आपको एफर्टलेस लुक देने के साथ बजट में फिट बैंठेगे। ऐसी चेन एंटी टर्निश वर्क पर 250रु. के अंदर मिल जाएगी।