Payal Designs: पायल-बिछिया सुहाग की निशानी होती है। अगर आप इस करवा चौथ पर अपने लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो पायल डिजाइन इसमें मदद कर सकती हैं। आइए दिखाते हैं, आपको लेटेस्ट पायल डिजाइंस।
Karwa Chauth Payal Designs: करवा चौथ पर ज्यादातर महिलाएं नई चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। साड़ी-सूट के साथ-साथ वो नई ज्वेलरी भी खरीदती हैं, जिनमें पायल खास होती है। पायल और बिछिया को सुहाग की निशानी माना जाता है, इसलिए महिलाएं इन्हें नए रूप में पहनना पसंद करती हैं। पायल न केवल पैरों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि पारंपरिक लुक को भी निखारती है। अगर आप इस बार करवा चौथ के लिए लाइटवेट पायल खरीदने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको कुछ खूबसूरत पायल डिजाइन दिखाएंगे, जो साड़ी और सूट दोनों पर शानदार लगेंगे।
पर्ल पायल डिजाइन

अगर आप इस करवा चौथ पर अपने पैरों को एलिगेंट लुक देना चाहती हैं, तो पर्ल पायल डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के पायल साड़ी और सूट दोनों पर ही खूबसूरत लगते हैं। छल्ला पैटर्न और क्वाइन पैटर्न के नीचे घुंघरू की जगह पर पर्ल को जोड़ा गया है। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही मार्केट से खरीद सकती हैं। रेगुलर यूज में भी आप इसे पहन सकती हैं।
लेयर्ड चेन पायल

लेयर्ड चेन पायल इन दिनों ट्रेंड में हैं। ट्रेडिशनल डिजाइंस से अलग इस तरह के पायल में सिल्वर के प्लेन चेन बनाकर कई लेयर में कर दिया जाता है। मॉर्डन वूमन पर यह डिजाइन काफी खिलता है। साड़ी-सूट के अलावा आप इस पैटर्न के पायल को जींस या स्कर्ट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
और पढ़ें: Karwa Chauth Gift: करवा चौथ पर पिया से मांगे गोल्ड पेंडेंट का तोहफा, देखें फैंसी लॉकेट डिजाइन
पिकॉक पायल डिजाइन

इस साल करवा चौथ पर आप पीकॉक पायल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। चांदी की पायल के जोड़ प्वाइंट पर पिकॉक डिजाइन बनाए जाते हैं, जो सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होता है। आप इस तरह के पायल को कस्टमाइज भी करा सकती हैं। 3 हजार के अंदर आपको इस पैटर्न में कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। साड़ी और सूट पर इस तरह के पायल काफी खिलते हैं।
स्पेशल टिप्स
- पायल खरीदते समय हमेशा उस पर हॉलमार्क या “925 Sterling Silver” का निशान जरूर देखें। इसका मतलब है कि पायल में 92.5% चांदी है, जो असली और टिकाऊ होती है।
- हमेशा भरोसेमंद और प्रमाणित ज्वेलर से ही चांदी की पायल खरीदें। उनसे बिल और गारंटी कार्ड लेना न भूलें।
- चांदी की पायल को नमी से बचाकर रखें। पॉलिश करवाते रहें ताकि उसकी चमक बरकरार रहे।
इसे भी पढ़ें: Emerald Stud Earrings: पन्ना स्टोन स्टड इयररिंग डिजाइन, ₹500 में लग्जरी बनाएं करवाचौथ लुक
