Gold Pendant Designs: करवा चौथ 2025 पर स्टाइलिश दिखने की चाह है तो पति का दिल चुराने और फैशनेबल दिखने के लिए पहनें फैंसी गोल्ड लॉकेट डिजाइन, जो गले की शान बढ़ाने के साथ ग्लैमस लुक देंगे।
Gold Locket Design: सुहागिन महिलाओं का त्योहार करवा चौथ (Karwa Chauth) देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है, इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा जाता है। पतिदेव के लिए पत्नी सोलह श्रृंगार करती है। साड़ी से लेकर ज्वेलरी (Jewellery) पर ज्यादा फोकस रहता है, ताकि पिया की नजरें ठहर जाएं। आप भी अपने 'चांद' के लिए स्पेशल दिखना चाहती हैं तो कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक के लिए हल्के सोने के लॉकेट (Simple Gold Pendant) पहनें। इसे 5-6 ग्राम में बनवाया जा सकता है। लहंगा-साड़ी हो या फिर इंडो-वेस्टर्न सभी के साथ ऐसे गोल्ड पेंडेंट पहने जा सकते हैं। यहां देखें गोल्ड लॉकेट की लेटेस्ट डिजाइन।

मयूर डिजाइन गोल्ड लॉकेट
ऐसी डिजाइन उन महिलाओं के लिए बढ़िया रहेगी, जो ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं। आप इसे काले मोतियों और गोल्ड चेन (Gold Chain) दोनों के साथ पहन सकती हैं। इसे छोटे-छोटे मयूर पंखों पर बनाया गया है। जबकि नीचे लगी लटकन क्लासी लग रही है। ऐस डिजाइन क्लासिक लगती है। ऐसी डिजाइन हैवी-लाइटवेट दोनों पर तैयार हो जाएगी। आप इसे लहंगा, साड़ी और अनारकली सूट के साथ पहनकर स्टाइलिश टच दे सकती हैं।
गोल्ड पेंडेंट डिजाइन
डेली वियर से शादी-पार्टी तक जाली वर्क पर इस तरह का सोने का लॉकेट बहुत प्यारा लगेगा। इसे वी शेप, सेंटर फ्लोरल मोटिफ डिटेलिंग के साथ बनाया गया है। जबकि साइड में डॉट नक्काशी और टीयरड्रॉप, रेड स्टोन की सेटिंग की गई है। ऐसे मंगलसूत्र 5-10 ग्राम सोने में बनकर तैयार हो जाएंगे। खुद के लिए ठोस बनवाना चाह रही हैं तो करवा चौथ पर पति से ये स्पेशल गिफ्ट लेना बनता है। आप इसे ट्रेडिशनल आउटफिट संग कैरी कर रोमांटिक लुक दे सकती हैं।
स्टाइलिश मंगलसूत्र डिजाइन
साउथ इंडियन मंगलसूत्र
हार्टशेप पैटर्न पर ये गोल्ड पेडेंट करवा चौथ लुक में चार चांद लगा देगा। इसे फिलीग्री वर्क और मिनी ज्वेल स्टोन के कॉम्बिनेशन पर बनाया गया है। शादी के बाद पहला व्रत है तो इसे पहनना बनता है। ये लुक को हैवी और एलीगेंट दिखाएगा। यहां रेड, ग्रीन और व्हाइट रूबी स्टोन लगे हैं जो और भी खूबसूरत लग रहे हैं। फ्रंट में फ्लोरल डिजाइन तो साइड पर पंख जैसा शेप है जो स्पेशल डे पर ब्राइडल लुक वाला फील देंगे। आप इस साड़ी के साथ पहनें टीमअप पति की आंखों का तारा बन सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Statement Earrings: ऑफर में खरीदें 18Kt स्टेटमेंट इयररिंग्स, हर फेस्टिवल में होगी आपके ऊपर नजर
थाली पेटेंड डिजाइन
इस तरह का गोल्ड पेंडेंट दक्षिण भारत में ज्यादा पसंद किए जा रहा है। चौकोर और गोल बॉर्डर वाला ये लॉकेट टेंपल स्टाइल नक्काशी के साथ आता है। यहां बीच में मीनाकारी वर्क पर रेड इनेमल लगा है जो इसे उभार दे रहा है। आप इसे 7-12 ग्राम सोने में बनवा सकती हैं। इस तरह के लॉकेट हैवी डिजाइन पर आते हैं इसलिए साड़ी या लहंगा के साथ दूसरी ज्वेलरी बिल्कुल मिनिमम रखें , ताकि सारी नजर पेंडेंट पर जाए।

हाफ मून पेंडेंट डिजाइन
गोल-चौकोर से हटकर न्यू ब्राइड के बीच इस तरह के हाफ मून गोल्ड लॉकेट भी खूब पॉपुलर हो रहे हैं। ये यूनिक औ मिनिमल लुक के लिए अच्छा विकल्प है। ऑफिस जाने महिलाएं इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें फिलीग्री पैटर्न पर सोने की नक्काशी और दानेदार डिजाइन दी गई है। जबकि किनारों पर घुंघरू या आईबॉल लगे हैं। इसे सोने की चेन की बजाय आप केवल इसे काले मोतियों संग पहनें, ये क्लासिक और मॉडर्न लुक देने में कमी नहीं रखेगा।
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth Gift 2025: 5 गोल्ड चेन विद पेंडेंट डिजाइन, पिया से करें इसकी डिमांड
मिनिमल गोल्ड पेडेंट
डेली वियर के लिए करवा चौथ पर इस तरह सिंपल मोती माला जैसा सोने का पेमेंट चुन सकती हैं। यहां गोल्ड आईबॉल के बीच में ड्रॉप शेप का मनका लगा है। इसे गोल्ड बीड्स पर बनाया गया है। आप इसे 5-6 ग्राम में तैयार कर सकती है। ये ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों को मॉडर्न टच देगा।
