Bridal Chura Designs: शादी में चूड़ा पहनने का ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वजह से मार्केट में एक से बढ़कर एक डिजाइंस मौजूद हैं। यहां पर हम आपको कुछ चूड़ा डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी शादी के लिए चुन सकती हैं। 

Latest Bridal Chura Designs: शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वो इस तरह से तैयार होना चाहती है, मानों आसमान से कोई अप्सरा उतरी हो। इस दिन का हर एक गहना, हर एक एक्सेसरी उसके ब्राइडल लुक को पूरा करता है। इन्हीं में से एक है ब्राइडल चूड़ा, जो दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। अगर आप भी जल्द दुल्हन बनने वाली हैं और अपने लिए परफेक्ट चूड़ा ढूंढ रही हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं ब्राइडल चूड़ा के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग डिजाइंस, जिन्हें देखकर आप आसानी से अपना फेवरेट चुन सकती हैं। यह डिजाइंस न सिर्फ स्टाइलिश हैं बल्कि आपके पूरे वेडिंग लुक को क्लासी और यूनिक बना देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजवाड़ी चूड़ा डिजाइंस

राजवाड़ी चूड़ा डिजाइंस ब्राइल के हाथों में खूब खिलेगी। यह ट्रेडिशनल राजवाड़ी ब्राइडल चूड़ा का बेस लाख (Lac based) से बनाया गया एक खूबसूरत और रॉयल डिजाइन है। सीप (Acrylic) बेस पर एनामेल कोटिंग इसे क्लासिक और टिकाऊ बनाती है। अलग-अलग साइज में ये आपको मिल जाएंगे। अगर आपको यह चूड़ा पसंद है, तो इस लिंक पर क्लिक करके ज्यादा जानकारी ले सकती हैं।

राजस्थानी चूड़ा

लहंगे के साथ अगर कॉन्ट्रास्ट लुक क्रिएट करती है, तो आप इस चूड़ा पर नजर डाल सकती हैं। मैरुन और ग्रीन बेस् पर हैवी नग और पर्ल वर्क किया गया है। इस तरह का चूड़ा आप शादी के बाद संभाल कर रख लें और किसी भी खास ओकेजन पर कैरी कर सकती हैं।

ब्राइडल चूड़ी डिजाइन विद लटकन

अगर आपको चूड़ा से ज्यादा चूड़ियां पसंद है तो फिर इस सेट को देख सकती हैं। मल्टीकलर चूड़ियों के साथ नग की चूड़ियों को पेयर किया गया है। दोनों साइड में मोटे-मोटे हैवी वर्क कंगन जोड़े गए हैं और बीच में लटकन कंगन ऐड किया गया है। आप अपने पसंद के मुताबिक इस तरह की चूड़ी सेट ट्राई कर सकती हैं।

और पढ़ें: चांदी की चमक राजसी खनक, नई बहू देखें पगफूल डिजाइन

रेड चूड़ा डिजाइंस

यह रेड और गोल्ड कॉम्बिनेशन वाला ब्राइडल चूड़ा बेहद रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देता है। कुंदन और स्टोन वर्क इसकी खूबसूरती को और निखारता है, जिससे यह दुल्हन के हाथों में शाही चमक जोड़ता है। शादी के लाल लहंगे या राजवाड़ी आउटफिट के साथ यह चूड़ा परफेक्ट मैच बनाता है।

इसे भी पढ़ें: Maang Tikka: 6 G गोल्ड मांग टीका से सज जाएगी दुल्हन, 9 KT में चुनें फैंसी डिजाइन