Bugadi earrings Gold Polish designs under 200 Rs: क्या बिना कान छिदवाए इयररिंग पहने जा सकते हैं? अगर आपकी भी पियरसिंग नहीं हुई है तो कौनसे क्लिप-ऑन या एडजस्टेबल डिजाइन वाले बुगाटी इयररिंग चुनें? 

ज्वेलरी पहनना लगभग हर महिला को पसंद होता है, लेकिन कई बार कान छिदवाने का दर्द या एलर्जी की समस्या इयररिंग पहनने से रोक देती है। ऐसे में बुगाटी इयररिंग (Bugadi Earrings) एक शानदार ऑप्शन बनकर सामने आते हैं। ये इयररिंग बिना कान छिदवाए भी आसानी से पहने जा सकते हैं और ट्रे़डिशनल से लेकर मॉडर्न लुक तक हर स्टाइल में अवेलेबल हैं। खास बात यह है कि कई खूबसूरत डिजाइन आपको 200 रुपये के अंदर भी मिल सकते हैं। यहां देखें 10 ऐसे ट्रेंडी बुगाटी इयररिंग डिजाइन।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फ्लोरल बुगाटी इयररिंग

फूलों से इंस्पायर डिजाइन वाले बुगाटी इयररिंग बेहद डेलिकेट और अट्रैक्टिव दिखाई देते हैं। छोटे मोती या स्टोन वर्क के साथ ये डिजाइन एथनिक आउटफिट्स के साथ खूब जंचते हैं।

और पढ़ें - चंकी स्टोन वर्क चांदी एंकलेट, सिल्वर पायल में लें 8 कलरफुल डिजाइन

पर्ल स्टाइल बुगाटी

मोती वाली बुगाटी इयररिंग्स क्लासी और एवरग्रीन लुक देती हैं। साड़ी, सूट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ इन्हें आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। इस तरह के फैंसी लुकिंग इयररिंग आपको 200 से कम बजट में आसानी से मिल जाएंगे।

ऑक्सीडाइज सिल्वर बुगाटी

ऑक्सीडाइज फिनिश वाले डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। ये एकदम रियल सिल्वर जैसा लुक देते हैं। ये इयररिंग कुर्ती, कॉटन साड़ी और बोहो लुक के साथ बेहद स्टाइलिश दिखाई देते हैं।

कुंदन वर्क बुगाटी

छोटे कुंदन स्टोन से सजी बुगाटी इयररिंग शादी, पूजा या त्योहारों के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं। कम कीमत में भी ये रॉयल लुक देती हैं। इसे आप अपने आउटफिस के मैचिंग कलर में भी चुन सकती हैं।

और पढ़ें - गोल्ड प्लेटिंग 1 ग्राम इयररिंग, न्यू ऐज ऑफिस गर्ल्स के लिए 6 डिजाइन

मिरर वर्क डिजाइन

राजस्थानी और गुजराती ज्वेलरी से प्रेरित मिरर वर्क बुगाटी इयररिंग काफी यूनिक लगते हैं। रंगीन आउटफिट्स के साथ इनका कॉम्बिनेशन शानदार दिखाई देता है।

हार्ट शेप बुगाटी इयररिंग

यंग गर्ल्स के बीच हार्ट शेप डिजाइन काफी फेमस है। यह डिजाइन क्यूट और ट्रेंडी लुक देता है, जिसे डेली वियर में भी पहना जा सकता है। गर्ल सिर्फ 200-300 रुपए में इस तरह के फैंसी डिजाइंस चुन सकती हैं।

मल्टीकलर स्टोन बुगाटी

रंग-बिरंगे स्टोन्स से सजे डिजाइन फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। ये किसी भी सिंपल ड्रेस में रंग और चमक जोड़ देते हैं। इसमें आप गोल्ड पॉलिश वाले पैटर्न लेंगे तो लुक एकदम रॉयल दिखेगा।

गोल्ड प्लेटेड बुगाटी

गोल्डन फिनिश वाले बुगाटी इयररिंग देखने में महंगे और प्रीमियम लगते हैं। सूट, साड़ी और पार्टी वियर के साथ यह डिजाइन बेहद खूबसूरत दिखाई देता है।

लीफ पैटर्न बुगाटी

पत्तियों की आकृति वाले डिजाइन नेचर इंस्पायर्ड लुक देते हैं। हल्के और आरामदायक होने के कारण इन्हें लंबे समय तक आसानी से पहना जा सकता है।

मिनिमलिस्ट रिंग बुगाटी

सिंपल और मॉडर्न लुक पसंद करने वालों के लिए मिनिमल रिंग डिजाइन सबसे अच्छा विकल्प है। यह ऑफिस, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट माना जाता है।