- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Yellow Gold Baby Bracelet: हीरे जैसे पोते को दादी पहनाएं 5 गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन
Yellow Gold Baby Bracelet: हीरे जैसे पोते को दादी पहनाएं 5 गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन
18KT Children Gold Bracelet: घर में पोते का जन्म हुआ है और दादी होने के नाते कुछ तोहफा देने चाहती हैं तो अभी खरीदें 18 कैरेट बेबी गोल्ड ब्रेसलेट न्यू डिजाइन, ये स्टाइल और फैशन के साथ मजबूती में भी नंबर वन हैं।

पोते के लिए खरीदें गोल्ड ब्रेसलेट ( Gold Bracelet for Baby)
घर में सालों बाद किलकारी गूंजी हैं और बेटे ने जन्म लिया है तो दादी होने के नाते आपका फर्ज बनता है कि लाडले को कुछ खास तोहफा दिया जाए। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं 18KT Gold Bracelet Designs For Baby Boy, जो सिंपल और एलीट क्लास डिजाइन्स पर आते हैं और महफिल में आपका नाम बढ़ाने के साथ पोते को जिंदगीभर की यादें भी देगा।
पेपरक्लिप लिंक चेन गोल्ड ब्रेसलेट (Link Chain Gold Bracelet)
2-5 साल के पोते के लिए पेपरक्लिप लिंक चेन गोल्ड ब्रेसलेट मॉडर्न और क्लासिक डिजाइन का परफेक्ट मिश्रण है। यह छोटे बच्चों के हाथों में बिल्कुल फिट बैटते हैं। इसकी वर्सेटाइल पैटर्न बेटे के साथ बेटी के लिए भी चुना जा सकता है। आप Yellow Gold Bracelet 18Kt में बनवाएं, ताकि मजबूती बनी रही। साथ में हाई पॉलिश फिनिश इसे चमकदार बना रही है। इतना ही नहीं, इसमें लॉबस्टर क्लॉ हुक है जो बच्चों के लिहाज से सबसे सिक्योर है, जो आसानी से खुलता नहीं है।
पारंपरिक गोल्ड चार्म ब्रेसलेट (18kt Gold Charm Bracelet)
एक साल के बच्चे के लिए क्लासिक रोल केबल चेन डिजाइन पर ये गोल्ड चार्म ब्रेसलेट बेस्ट है। ये काफी मजबूत और पहनने में कफर्टेबेल होता है। साथ में छोटे-छोटे लटकन और पेंडेंट लगे हुए है, जो फंकी लुक दे रहा है। घुंघरू विद बॉल्स बच्चों की अटखेलियों के लिए परफेक्ट है। इसमें लॉबस्टर क्लैस्प लिंक लॉक है, जो ब्रेसलेट को सुरक्षित रखेगा। साथ ही एक्सट्रा लिंक दिए गए हैं, जिसे साइज के अनुसार एडजेस्ट किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Silver Ear Tops: पहली कमाई मां के नाम, कम बजट में चांदी टॉप्स डिजाइन
गोल्ड बीडेड ब्रेसलेट (Yellow Gold Beaded Bracelet)
यह ब्रेसलेट बहुत ही सुंदर और मनकों डिजाइन वाला है, जिसे छोटे-छोटे मोतियों के साथ पिरोया गया है। कई लोग इसे Ball Chain Bracelet भी कहते हैं। बच्चों के हाथों को क्लासी बनाने के साथ नाजुक डिजाइन पर आने वाले ब्रेसलेट में पत्तियों के आकार के लटकन लगे हैं, साथ में बारीक नक्काशी है, जो नेचर इंस्पायर्ड लुक है। साथ में येलो गोल्ड फिनिश इसे और भी ज्यादा उभार दे रहा है। दादी ऐसा ब्रेसलेट पोते के लिए खरीद सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Sone Ka Kada: गोल्ड बैंगल लेटेस्ट डिजाइन, बस 5-10 ग्राम में बनवाएं
येलो गोल्ड बेबी ब्रेसलेट न्यू डिजाइन (Children Bracelet Design)
22 कैरेट गोल्ड में बना ये ब्रेसलेट बच्चों की कोमल त्वचा पर बहुत सुंदर लगता है। इसमें छोटे गोल मोतियों के साथ नक्काशीदार मनकों का कॉम्बो दिया है। बारीक फिलिग्री और जालीदार वर्क इसे रॉयल लुक दे रहा है। इसकी बनावट बहुत हल्की है, ताकि बच्चों को पहनने में कोई परेशानी न हो। साथ में Hook Clasp Bracelet है, जो आसानी से खुलेगा नहीं। इसे आप बेटे को रोजाना या स्पेशल ओकेजन पर पहना सकती हैं।
क्लासिक गोल्ड बीडेड ब्रेसलेट कड़ा (Classic Gold Baby Bangle Bracelet)
22 कैरेट गोल्ड पर सोने के दानों और बारीक नक्काशी और लेजर कट का काम है। जो जिसे और ज्यादा शाइन दे रहा है। बच्चों के हिसाब से ये परफेक्ट रहेगा, जिसमें पीछे की तरफ रिंग्स दी गई है, जो साइज के अकॉर्डिंग छोटा-बड़ा किया जा सकता है। यह इसलिए भी बेस्ट है क्योंकि इसमें कोई भी शार्प कोना नहीं है जो स्किन को नुकसान पहुंचाए। आप स्टाइल और फैशन चाहती हैं तो मजबूती को आधार बनात हुए 18Kt Gold में इसे खरीदें।