- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Punjabi Chuda Style: सादी प्लास्टिक चूड़ी नहीं, नई नवेली दुल्हन ऐसे स्टाइल करें पंजाबी चूड़ा
Punjabi Chuda Style: सादी प्लास्टिक चूड़ी नहीं, नई नवेली दुल्हन ऐसे स्टाइल करें पंजाबी चूड़ा
Punjabi Chura Design: नई नवेली दुल्हनें पंजाबी चूड़ा पहनना बहुत पसंद करती हैं। लेकिन प्लास्टिक की इन चूड़ियों को सिर्फ सिंपल तरीके से पहनने की बजाय, अगर इन्हें अलग-अलग स्टाइल में कैरी किया जाए, तो आपका लुक और भी ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश लग सकता है।

पंजाबी चूड़ा स्टाइलिंग टिप्स
अगर आप अपने ब्राइडल लुक में पंजाबी चूड़ा पहन रही हैं, तो इसे प्लेन पहनने की जगह कलीरों के साथ स्टाइल करें। लाल या मैरून रंग के चूड़े के साथ गोल्डन कलर के हैवी कलीरे पहनने से आपका ब्राइडल लुक ज्यादा रॉयल और ग्रेसफुल दिखाई देता है।
और पढे़ं- कांच चूड़ियों संग कौन से कंगन पहनें? 7 स्टाइलिंग आइडियाज

कुंदन वर्क कड़ों के साथ पहनें चूड़ा
मैरून रंग के पंजाबी चूड़े को व्हाइट और गोल्डन कुंदन वर्क वाले हैवी कड़ों के साथ पेयर किया जा सकता है। बीच में एक बड़ा कड़ा डालें और उसके दोनों तरफ 2-2 कड़े रखें। आप साथ में कुछ डिजाइनर चूड़ियां जोड़कर अपने लुक को और ज्यादा हैवी और एलिगेंट बना सकती हैं।
पर्ल और स्टोन चूड़ियों के साथ करें मैच
पंजाबी चूड़े के बीच में पर्ल, स्टोन या कुंदन वाली चूड़ियां लगाने से पूरा सेट ज्यादा डिजाइनर और खूबसूरत दिखता है। आप अलग-अलग डिजाइन की चूड़ियों को मिक्स एंड मैच करके यूनिक स्टाइल भी बना सकती हैं।
कलरफुल पंजाबी चूड़ा करें ट्राई
सिर्फ लाल या मैरून पंजाबी चूड़े की जगह अब आप अपनी आउटफिट के हिसाब से दूसरे रंगों के पंजाबी चूड़े भी पहन सकती हैं। इसके साथ व्हाइट कलर के बैंगल्स आगे और पीछे अटैच करें। आजकल पिंक, पीच, आइवरी और लैवेंडर रंग के चूड़े काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें पेस्टल लहंगे और सूट के साथ स्टाइल किया जाता है।
मिरर वर्क या गोटा पट्टी कड़ों के साथ करें पेयर
पंजाबी चूड़ा फुलकारी, गोटा पट्टी और मिरर वर्क कड़ों के साथ बेहद वाइब्रेंट और क्लासी लगता है। अगर आप प्रॉपर पंजाबी पटोला गर्ल लुक चाहती हैं, तो फुलकारी कड़े या गोटा पट्टी कड़ों के साथ अपने चूड़े को स्टाइल कर सकती हैं।