DIY Button Earrings: क्या पुराने बटन से इयररिंग्स बनाए जा सकते हैं? बटन इयररिंग्स बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? क्या बटन इयररिंग्स पहनने में अच्छे लगते हैं? कितने खर्च में बटन इयररिंग्स बन सकते हैं?

Button Jewelry Ideas: अक्सर ऐसा होता है कि शर्ट के बटन टूटकर गिर जाते हैं या फिर पजामे और लोअर में लगे बटन निकलकर इधर-उधर पड़े रहते हैं। ज्यादातर लोग इन बटनों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं पुराने बटनों से बेहद सुंदर और यूनिक इयररिंग्स बनाए जा सकते हैं?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुराने बटन से इयररिंग्स बनाने के लिए क्या चाहिए?

पुराने बटन (छोटे या बड़े, किसी भी रंग के)

इयररिंग हुक

जंप रिंग

ग्लू गन या मजबूत गोंद

प्लायर

मोती, बीड्स या छोटे चार्म्स (डिटेलिंग के लिए)

और पढे़ं- कानों को दें ट्रेंडी लुक, चेन हगी इयररिंग्स डिजाइंस

कैसे बनाएं बटन इयररिंग्स?

  • बटन इयररिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले एक जैसे आकार और रंग के 2 या ज्यादा बटन चुनें। बटन में बने छेदों को अच्छी तरह साफ कर लें। यदि बटन पीछे से उभरा हुआ है, तो उसे हटा दें।
  • अब बटन के छेद में जंप रिंग डालें और प्लायर की मदद से उसे अच्छी तरह बंद कर दें। इसके बाद जंप रिंग में इयररिंग हुक अटैच करें। ध्यान रखें कि हुक अच्छी तरह फिक्स हो, ताकि पहनते समय वह निकले नहीं।
  • इयररिंग्स को और आकर्षक बनाने के लिए नीचे की ओर मोती, बीड्स या छोटे चार्म्स जोड़ सकते हैं। चाहें तो ग्लिटर, एक्रेलिक पेंट या मेटैलिक कलर की मदद से इन्हें और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।

क्रिएटिव बटन इयररिंग्स आइडियाज

अगर आप कुछ अलग और यूनिक बनाना चाहती हैं, तो कई बटनों को मिलाकर क्रिएटिव डिजाइन तैयार कर सकती हैं। 4-5 छोटे बटनों को फूल के आकार में जोड़कर फ्लोरल इयररिंग्स बनाएं। अलग-अलग रंगों के बटनों से लॉन्ग बोहो स्टाइल इयररिंग्स तैयार करें। गोल्ड या सिल्वर स्प्रे पेंट करके इयररिंग्स को प्रीमियम लुक दें।

बटन स्टड इयररिंग्स कैसे बनाएं?

रंग-बिरंगे बटनों से स्टड इयररिंग्स बनाना सबसे आसान तरीका है। इसके लिए दो सुंदर बटन चुनें और उनकी पीछे की तरफ ग्लू गन की मदद से स्टड पोस्ट (डंडी) चिपका दें। गोंद सूखने के बाद पीछे की ओर इयररिंग बैक लगाएं। कुछ ही मिनटों में आपके स्टाइलिश बटन स्टड इयररिंग्स तैयार हो जाएंगे।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. क्या बटन इयररिंग्स टिकाऊ होते हैं?

हां, यदि अच्छी क्वालिटी का ग्लू और सही फिटिंग का इस्तेमाल किया जाए तो ये लंबे समय तक चलते हैं।

2. क्या बटन इयररिंग्स बच्चों के लिए भी बनाए जा सकते हैं?

हां, हल्के और रंगीन बटनों से बच्चों के लिए भी इयररिंग्स बनाए जा सकते हैं।

3. बटन इयररिंग्स को प्रीमियम लुक कैसे दें?

गोल्ड या सिल्वर स्प्रे पेंट, मोती, बीड्स और चार्म्स जोड़कर इन्हें डिजाइनर लुक दिया जा सकता है।