Cuff Bracelet Design Diy: खाली प्लास्टिक सीरम बोतल को फेंकने की बजाय बनाएं स्टाइलिश ट्यलिप कफ ब्रेसलेट। बनाने का आसान तरीका और जरूरी टिप्स की पूरी डिटेल।

आजकल स्किन केयर लगभग हर कोई करता है। ऐसे में टोनर से लेकर सीरम तक की बोतलों खत्म होने पर फेंक दी जाती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो जरा ठहर जाइए। इस वक्त सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, जहां प्लास्टिक की सीरम बोतल से शानदार Cuff Bracelet बना सकते हैं। आप भी DIY आर्ट में दिलचस्पी रखती हैं तो इसे ट्राई करें यहां देखें बनाने का आसान तरीका स्टेप बाय स्टेप।

कफ ब्रेसलेट बनाने के लिए सामान

  • एक चौड़े मुंह वाली प्लास्टिक सीरम बोतल
  • डिजाइन के लिए स्कैच पेन और पेपर
  • बोतल की कटिंग के लिए पेपर कटर
  • गोल्डन रंग का 3D आउटलाइर
  • कलरफुल एक्रेलिक पेंट
  • डेकोरेशन के लिए मीनाकारी स्टोन

नोट- बहुत पतली या आसानी से मुड़ जाने वाली प्लास्टिक बोतल ब्रेसलेट का शेप बिगाड़ने के साथ मेहनत भी खराब कर सकती है। ऐसे में बोतल का ध्यान से करें।

ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2026: दुबई मेहंदी डिजाइन, राखी के लिए देखें 7 यूनिक पैटर्न

कफ ब्रेसलेट कैसे तैयार करें ?

  • सबसे पहले सीरम बोतल को धोकर साफ कर लें, फिर बीच का हिस्सा काटकर चौड़ा आकार दें, ध्यान रहे कि यह आगे से ब्रॉड लगना चाहिए।
  • बोतल को काटकर डिजाइन बनाना थोड़ा ट्रिकी है, इसलिए आप किसी भी सफेद रंग के कागज में पारंपरिक लोटस या ट्यूलिप डिजाइन पेंसिल से बनाकर, प्लास्टिक के अंदर फिट कर दें।
  • अब प्लास्टिक के ऊपर से दिखाई दे रहे कागज में, गोल्डन आउटलाइनर की हेल्प से बाहर की ओर डिजाइन ड्रॉ करें। जब यह काम पूरी तरह से हो जाए तो इसे थोड़ी देर सूखने रख दें।
  • जब बॉर्डर पूरी तरह से सूख जाए तो फूलों-पत्तियों के अंदर गुलाबी और हरे रंग के लिक्विड ग्लास कलर्स भरें, जो इसे शीशे और मीनाकारी का शानदार कॉम्बिनेशन देगा।
  • ब्रेसलेट को और भी ज्यादा राजशाही स्टाइल देने के लिए फूलों के बीच में कलरफुल स्टोन, मोती या कुंदन लगाकर सूखने छोड़ दें। बस आपका खूबसूरत सा कफ ब्रेसलेट तैयार है।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Gift: राखी गिफ्ट के लिए बेस्ट 9KT गोल्ड स्टड्स डिजाइन

किस तरह के कपड़ों संग पहनें ?

  • Tulip Cuff Bracelet कंगन की कमी दूर करते हुए कुर्ती, साड़ी और इंडो वेस्टर्न पर ज्यादा जंचता है
  • आगामी रक्षाबंधन 2026-तीज जैसे त्योहारों पर एथनिक लुक के लिए यह क्लासी च्वाइस है
View post on Instagram

ब्रेसलेट बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

  • बोतल काटते वक्त जल्दबाजी न करें
  • किनारों को अच्छी तरह से घिस लें
  • पेंट-आउटलाइनर अच्छे से सूखने दें
  • नग और कुंदन लगाने के लिए हॉट ग्लू गन यूज करें

सोर्स- इंस्टाग्राम