DIY Jewellery Wall Holder Ideas: ज्वेलरी रखने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? घर पर ज्वेलरी वॉल होल्डर कैसे बनाएं? कम बजट में ज्वेलरी स्टोरेज कैसे तैयार करें?
DIY Jewellery Wall Holder Easy Ideas: ज्वेलरी को व्यवस्थित रखने और कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए घर पर यूनिक वॉल होल्डर बनाया जा सकता। इसमें खर्च भी कम आएगा और आपकी इधर-उधर रखी ज्वेलरी भी एक जगह ऑर्गेनाइज तरीके से सेट हो जाएगी। यहां आपको घर पर ज्वेलरी होल्डर बनाने के लिए कुछ आसान DIY आइडियाज स्टेप-बाय-स्टेप बता रहे हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…

1. पुरानी फोटो फ्रेम का करें यूज
घर में रखी पुरानी फोटो फ्रेम, जिसे आप बेकार समझकर फेंक देते हैं, ये भी काम में आ सकती हैं। इस फोटो फ्रेम से आप ज्वेलरी रखने को होल्डर तैयार कर सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें आप छोटी-छोटी कील ठोककर इस पर अपने नेकलेस या फिर इयरिंग्स को रख सकते हैं।

2. हैंगर से बनाएं ज्वेलरी होल्डर
कई बार घर में रखे पुराने हैंगर को भी हम कबाड़ समझकर फेंक देते हैं। ऐसा ना करें इन्हें भी यूज किया जा सकता है। आप इन हैंगर को भी ज्वेलरी होल्डर की तरह यूज कर सकते हैं। इन पर आप सेफ्टी के सहारे अपनी ज्वेलरी टांग सकते हैं। इसे आप वॉल पर भी सजा सकते हैं। इससे रूम भी डेकोरेटिव लगेगा।
ये भी पढ़ें.. Dewy Makeup: गर्मियों में भी दिखेगा हाइड्रेटेड चमकदार चेहरा, 4 स्टेप में करें ड्यूई बेस मेकअप
3. की-होल्डर का करें सही यूज
घर में बेकार और पुराने पडे़ की-होल्डर का भी सही इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इन की-होल्डर को पॉलिश कर इसे ज्वेलरी रखने का होल्डर बना सकते हैं। इसमें कई तरह के एंगल होते है, जिस पर नेकलेस, झुमके, कड़े टांग सकते हैं।

4. वुडन बोर्ड से बनाएं ज्वेलरी होल्डर
घर में हुए लकड़ी के काम के बाद बची हुई लड़कियों के बोर्ड हम फेंक देते या फिर ठंड में जलाने के काम में लेते हैं। ऐसा ना करें, इन वुडन बोर्ड से आप ज्वेलरी होल्डर बना सकते हैं। इसके चारों तरफ कपड़े या फिर रंग-बिरंगे कागज की पट्टी लगा दें। फिर इस पर जरूरत के हिसाब से हुक लगाकर इन पर ज्वेलरी टांग सकते हैं। इस वुडन होल्डर को आप वॉल पर या फिर ड्रेसिंग टेबल के पास भी सजा सकते हैं।
5. आड़ी-तिरछी लकड़ी करें यूज
आपके बगीचे में लगे पेड़ से कई बार आड़ी-तिरछी लकड़ियां गिरती हैं, जिन्हें आप बेकार समझकर फेंक देते हैं। हालांकि, ये भी बढ़े काम की होती है। इनका भी यूज ज्वेलरी होल्डर के तौर पर किया जा सकता है। करना बस इतना है कि आप इन लकड़ियों को पॉलिश करके इस पर ज्वेलरी टांग सकते हैं।

ये भी पढ़ें.. Fridge Care Smell Remove Tips: फ्रिज रहेगा चकाचक, आजमाएं स्पंज से सिक्के तक 5 तरीके
