- Home
- Lifestyle
- jewellery
- DIY Thread Bangles: मेटल हो या कांच, इस तरह सिंपल चूड़ियों से बनाएं थ्रेड बैंगल्स
DIY Thread Bangles: मेटल हो या कांच, इस तरह सिंपल चूड़ियों से बनाएं थ्रेड बैंगल्स
How to Make Thread Bangles: अगर आपके पास भी पुरानी मेटल या कांच की चूड़ियां पड़ी हुई हैं, जो किसी आउटफिट के साथ मैच नहीं हो रहीं, तो आप उनसे स्टाइलिश और यूजफुल थ्रेड बैंगल्स बना सकती हैं।

कैसे बनाएं थ्रेड बैंगल्स?
थ्रेड बैंगल्स बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले प्लेन चूड़ियां लें और उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें। चाहें तो 2-3 चूड़ियों का सेट बनाकर मोटा कड़ा भी तैयार कर सकती हैं। अब अपनी पसंद के रंग का थ्रेड लें और उसे चूड़ी पर बिना गैप छोड़े लपेटना शुरू करें। ध्यान रखें कि थ्रेड बराबर और साफ तरीके से लपेटा हो। जब पूरी चूड़ी कवर हो जाए, तो आखिर में ग्लू लगाकर थ्रेड को अच्छी तरह चिपका दें। सजावट के लिए आप कुंदन, स्टोन, मोती, लेस या गोटा पट्टी लगाकर डिजाइन बना सकती हैं। इससे बैंगल्स ज्यादा ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दिखते हैं।
और पढे़ं- हाथों को दें हटकर लुक, ग्लास चूड़ियों संग रजवाड़ी कड़ा का नया ट्रेंड

सिंपल थ्रेड बैंगल डिजाइन
सिंगल बैंगल्स से भी खूबसूरत थ्रेड बैंगल्स तैयार किए जा सकते हैं। पुरानी चूड़ियों पर येलो, ग्रीन, ब्लू जैसे रंगों के थ्रेड लपेटें और आखिर में ग्लू लगाकर उन्हें सिक्योर करें। बीच में छोटे-छोटे स्टोन लगाएं और इन चूड़ियों को कुंदन या स्टोन वाली चूड़ियों के साथ पेयर करें।
गोटा लेस थ्रेड बैंगल्स
4-5 चूड़ियों को आपस में चिपकाकर मोटा कड़ा तैयार करें। इसके ऊपर अलग-अलग रंगों के थ्रेड लपेटें। अब ट्रेडिशनल लुक देने के लिए क्रॉस पैटर्न में गोटा पट्टी या लेस लगाएं। इससे बैंगल्स को हैवी और मॉडर्न लुक मिलेगा। बीच में स्टोन या सितारों की डिटेलिंग भी कर सकती हैं।
पर्ल वर्क थ्रेड बैंगल्स
ग्रीन या किसी भी डार्क कलर की थ्रेड बैंगल्स के साथ मोतियों के कड़े जोड़कर इन्हें हैवी लुक दिया जा सकता है। इसके लिए पुरानी चूड़ियों पर रंगीन धागा लपेटें और ग्लू से अच्छी तरह फिक्स करें। चाहें तो गोल्डन चूड़ियों के साथ इन्हें पेयर करें और दोनों तरफ मोती वाले कड़े लगाएं।
ब्राइडल थ्रेड बैंगल्स
अपने ब्राइडल लुक को और ज्यादा क्रिएटिव और स्टाइलिश बनाने के लिए लाल, मेहरून, गोल्डन और कुंदन वर्क के साथ हैवी ब्राइडल बैंगल्स तैयार करें।
ध्यान रखें कि थ्रेड को हमेशा टाइट लपेटें और ज्यादा ग्लू का इस्तेमाल न करें। बैंगल्स को पूरी तरह सूखने के बाद ही उन पर डिटेलिंग करें। मैचिंग स्टोन और लेस का इस्तेमाल करके आप डिजाइन को और ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।