Ethnic Black Earrings New Designs: ब्लैक टॉप्स इयररिंग्स को डेली वियर के लिए क्यों पसंद किया जाता है? एथनिक ब्लैक टॉप्स किस आउटफिट के साथ सबसे अच्छे लगते हैं? रोजाना पहनने के लिए कौन से ब्लैक टॉप्स इयररिंग्स डिजाइन बेस्ट हैं? 

Ethnic Black Tops Earrings For Daily Wear: डेली वियर में लेडीज अपने लुक में और ज्यादा ग्लो चाहती हैं तो उन्हें फटाफट अपने स्टाइल और पसंद को चेंज करना होगा। उन्हें ट्रेडिशनल और रूटीन से हटकर कुछ डिफरेंट करना होगा। इसके लिए वे ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स को अपनी पसंद में शामिल कर सकती हैं। मार्केट में कई एथनिक डिजाइन्स के ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स अवेलेबल हैं और भी बहुत ही कम दाम पर। इन्हें आप 150 से 200 रुपए के बीच खरीद सकती हैं और डेली वियर में ठाठ से यूज कर सकती हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. लीफ डिजाइन ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स

लीफ डिजाइन ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स वर्किंग लेडीज सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। इस इयरिंग्स की डिजाइन बेहद यूनिक है। इसमें छोटी-छोटी लीफ डिजाइन है और इसे गोल्डन बॉर्डर से कवर किया हुआ है। इन्हें आप किसी भी आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको शॉप्स पर 150 रुपए में आसानी से मिल जाएंगे।

2. फ्लावर डिजाइन ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स

फ्लावर डिजाइन ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। ये दिखने में सिम्पल जरूर होते हैं, लेकिन पहनने के बाद गजब का लुक देते हैं। इसके ब्लैक टॉप पर गोल्डन फ्लावर बना होता, जिससे इसका लुक और ज्यादा यूनिक और क्लासी लगता हैं। इसे आप ब्लैक साड़ी या फिर जीन्स टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें.. Moti Work Designer Chappal: पैरों की चमक डबल, डेली यूज में पहनें 7 मोती वर्क वाली चप्पल

3. यूनिक डिजाइन ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स

यूनिक डिजाइन ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स के लिए महिलाएं क्रेजी हैं। इसकी डिजाइन इतनी शानदार है कि मार्केट में ये हाथों हाथ बिक जाते हैं। इसके ब्लैक टॉप के साथ गोल्डन लीफ डिजाइन अटैच की गई हैं, जिससे ये और ज्यादा शाइन करते हैं। इन्हें आप ऑफिस पार्टी या फिर लेडी वियर में भी यूज कर सकती हैं। ये आपको 200 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।

4. रेट्रो ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स

रेट्रो ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स की डिजाइन इतनी क्लासी है कि महिलाओं के साथ लड़कियां भी इसकी दीवानी है। इसमें ब्लैक टॉप को गोल्डन झालर से कवर रखा किया। इसे पहनने से लुक में चार चांद लग जाएंगे। इन्हें ट्रेडिशन के साथ वेस्टर्न आउटफिट पर पहना जा सकता है।

5. डायमंड ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स

डायमंड ब्लैक टॉप्स इयरिंग्स की डिमांड सबसे ज्यादा है। ये कई डिफरेंट डिजाइन्स में मार्केट में अवेलेबल हैं। इसमें ब्लैक टॉप के साथ राउंड और स्क्वेयर डायमंड रिंग्स लगी हैं, जिससे इसका लुक एकदम डिफरेंट नजर आता है। इन्हें भी आप डेली में पहन सकती हैं। इसे पहनते ही आपके चेहरे का ग्लो एकदम बदल जाएगा। ये 200 रुपए में मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें.. Simple Braid से हटकर ट्राई करें ये Cute Beads Hairstyles, हर कोई करेगा तारीफ