Vintage Afghani Jewellery Earrings: सिल्वर पॉलिश वाले अफगानी इयररिंग असली चांदी का एक किफायती ऑप्शन हैं, जो ट्रेडिशन और शाही लुक देते हैं। देखें बेस्ट डिजाइंस ऑप्शन।

हैवी जूलरी का अट्रैक्शन हर महिला को पसंद होता है, लेकिन जब बात असली चांदी की आती है तो उसकी कीमत अक्सर मन बदल देती है। ऐसे में सिल्वर पॉलिश वाले अफगानी इयररिंग एक ऐसा ऑप्शन बनकर सामने आते हैं, जो देखने में बिल्कुल चांदी जैसे लगते हैं लेकिन जेब पर भारी नहीं पड़ते। इन इयररिंग्स का टैक्सचर, नक्काशी और ट्रेडिशनल रूप उन्हें खास बनाता है। चाहे त्योहार हो, फैमिली फंक्शन हो या फिर सिंपल आउटफिट, अफगानी इयररिंग हर लुक में शाही एहसास जोड़ देते हैं। यही कारण है कि आजकल महिलाएं इन्हें अपने जूलरी कलेक्शन में शामिल कर रही हैं।

कॉइन डिजाइन वाले अफगानी इयररिंग डिजाइंस

कॉइन डिजाइन वाले अफगानी इयररिंग सबसे ट्रेडिशनल और पॉपुलर माने जाते हैं। इन इयररिंग्स में छोटे-छोटे सिक्कों जैसे आकार लगे होते हैं, जो इन्हें जनजातीय और सांस्कृतिक पहचान देते हैं। जब ये कानों में पहने जाते हैं तो हर हलचल के साथ इनका अट्रैक्शन और बढ़ जाता है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ये इयररिंग बहुत सुंदर लगते हैं और पहनने वाले को एक अलग ही पहचान देते हैं। यही वजह है कि फेस्टिव में इस डिजाइन की खास मांग रहती है।

और पढ़ें - सरप्राइज गिफ्ट से करें प्रपोज, GF को दें ऐसी 5 राउंड गोल्ड नोज पिन

घुंघरू वाले सिल्वर पॉलिश अफगानी इयररिंग

घुंघरू लगे अफगानी इयररिंग उन महिलाओं के लिए होते हैं जो गहनों में सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि अहसास भी चाहती हैं। इन इयररिंग्स में लगे छोटे-छोटे घुंघरू हल्की सी आवाज के साथ आकर्षण पैदा करते हैं। चलते समय इनकी प्यारी ध्वनि पूरे लुक को खास बना देती है। सिंपल कपड़ों के साथ भी ये इयररिंग पहन लिए जाएं, तो पूरा पहनावा निखर उठता है और किसी एक्स्ट्रा जूलरी की जरूरत महसूस नहीं होती।

स्टोन एम्बेलिश्ड अफगानी इयररिंग डिजाइन

स्टोन एम्बेलिश्ड से सजे सिल्वर पॉलिश अफगानी इयररिंग उन महिलाओं को खास पसंद आते हैं, जिन्हें गहनों में रंगों की झलक अच्छी लगती है। इनमें लगे लाल, हरे या फिर फिरोजी रंग के पत्थर इन्हें और भी अट्रैक्टिव बना देते हैं। ये इयररिंग चेहरे की रौनक बढ़ाते हैं और बिना ज्यादा डेकोरेशन के भी शाही लुक देते हैं। खास अवसरों पर जब आप कुछ अलग पहनना चाहें, तो यह डिजाइन आपकी सुंदरता को और उभार देता है।

और पढ़ें - उसे गिफ्ट दें फ्लोरल इनेमल हूप्स इयररिंग, हगी पैटर्न के 4 डिजाइंस

लॉन्ग ड्रॉप अफगानी इयररिंग

लॉन्ग ड्रॉप अफगानी इयररिंग अपनी लंबाई और परतदार बनावट के कारण बेहद सुंदर लगते हैं। कानों से लटकते हुए ये इयररिंग चेहरे को लंबा और बैलेंस दिखाते हैं, जिससे पूरा रूप निखर कर सामने आता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट हैं जो गहनों में रॉयल और शान पसंद करती हैं। इन्हें पहनने के बाद अलग से गले के गहने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि ये अपने आप में ही पूरे लुक को पूरा कर देते हैं।