गणपति लॉकेट कम गोल्ड में भी फैशनेबल और धार्मिक ज्वेलरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। 2 ग्राम गोल्ड में आप इन्हें सादी चेन के साथ पहनकर न केवल अपनी पर्सनालिटी को उभार सकते हैं बल्कि एक पॉजिटिव और डिवाइन वाइब भी पा सकते हैं।

गोल्ड जूलरी में अगर कुछ सबसे ज्यादा पॉपुलर डिजाइन हैं तो उनमें गणपति लॉकेट (Ganesha Gold Lockets) हमेशा टॉप पर रहते हैं। ये न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं बल्कि फैशन और स्टाइल में भी आपकी सादी चेन को ग्रेसफुल बना देते हैं। सबसे खास बात यह है कि आप इन्हें 2 ग्राम गोल्ड में भी आसानी से बनवा सकते हैं। यानी कम बजट में भी आप सोने का शानदार और डेली-वियर पेंडेंट खरीद सकते हैं। गणेश उत्सव के मौके पर हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने लिए या किसी खास को गिफ्ट देने के लिए चुन सकते हैं।

सिंपल आउटलाइन गणपति गोल्ड पेंडेंट

अगर आप मिनिमल और सादा डिजाइन पसंद करते हैं तो यह लॉकेट आपके लिए परफेक्ट है। इसमें सिर्फ गणेश जी की आउटलाइन बनाई जाती है, जिसमें उनकी सूंड और मुकुट की झलक दिखाई देती है। यह हल्का होने के साथ-साथ बेहद क्लासी है और खासकर डेली वियर के लिए बेस्ट माना जाता है।

और पढ़ें- टाइम कम और ग्लो चाहिए एक्स्ट्रा? ट्राई करें 5 क्विक हैक्स

ओम गणपति गोल्ड लॉकेट

यह डिजाइन सबसे पॉपुलर और ट्रेंडिंग है। इसमें ‘ॐ’ (Om) और गणपति जी का कॉम्बिनेशन होता है। लॉकेट को इस तरह बनाया जाता है कि उसमें गणेश जी का चेहरा या सूंड ‘ॐ’ के साथ जुड़ जाए। यह धार्मिक महत्व रखने के साथ-साथ फैशनेबल भी दिखता है। इसे पुरुष और महिलाएं दोनों पहन सकते हैं।

स्टोन-स्टडेड गणपति पेंडेंट

अगर आप चाहते हैं कि छोटा सा लॉकेट भी भारी और रिच लुक दे, तो स्टोन-स्टडेड डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसमें छोटे-छोटे CZ, रूबी, एमराल्ड या डायमंड लुक स्टोन लगाए जाते हैं। यह डिजाइन खासकर त्योहार, शादी और पार्टी वियर में बहुत खूबसूरत लगता है और सादी चेन को तुरंत महंगा और स्टाइलिश बना देता है।

और पढ़ें- गौरी गणेश पर्व पर शेयर करें 30+ सुंदर मैसेज और शायरी

मॉडर्न कटवर्क गणपति लॉकेट

कटवर्क डिजाइन हमेशा से ज्वेलरी में अलग जगह रखते हैं। इस पेंडेंट में गणपति जी की आकृति को बारीक कटवर्क पैटर्न से बनाया जाता है। इसका डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लगता है। इसलिए यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जो यूनिक और स्टाइलिश ज्वेलरी पसंद करते हैं।

डुअल टोन गणपति पेंडेंट

यह डिजाइन थोड़ा मॉडर्न और रिच लुक देने वाला है। इसमें येलो और व्हाइट गोल्ड दोनों का कॉम्बिनेशन होता है। भले ही पेंडेंट 2 ग्राम गोल्ड में हो, लेकिन डुअल टोन होने के कारण यह बहुत ग्रैंड और महंगा दिखाई देता है। इस तरह का लॉकेट शादी और फेस्टिवल वियर के लिए बेस्ट है।

एनामेल वर्क गोल्ड गणपति लॉकेट

अगर आप थोड़े कलरफुल और ट्रेंडी ज्वेलरी पीस पसंद करते हैं तो यह डिजाइन आपके लिए सही रहेगा। इसमें गणपति जी की आकृति पर एनामेल कलर वर्क किया जाता है, जैसे – लाल, हरा, नीला या सफेद। यह डिजाइन खासकर महिलाओं और यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर है क्योंकि यह सादी चेन को फैंसी और स्टाइलिश बना देता है।