गणेश विसर्जन पर सिंपल लुक को बनाएं खास, ये 5 ज्वेलरी पीसेज आएंगे बेहद काम
Ganesh Visarjan 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ये 5 ज्वेलरी जरूर ट्राई करें। स्टड इयररिंग्स से पर्ल एंकलेट तक, हर लुक में जुड़ेगा स्टाइलिश टच, यहां देखें लेटेस्ट फैंशन ट्रेंड।

गणपति विसर्जन पर पहनें ट्रेंडी मशीन
गणेश विसर्जन 2026 की शुरुआत हो गई है। अगर आप भी इवेंट में जाने की सोच रही हैं, ट्रेडिशनल आउटफिट तैयार है लेकिन ज्वेलरी को लेकर कंफ्यूजन हैं यह 5 चीजें क्लोसेट में जरूर शामिल करें जो आपके सिंपल से सिंपल अटायर में क्लास जोड़ देंगे। खास बात है कि इसे फेस्टिव सीजन के अलावा डेली वियर में भी पहना जा सकता है।

स्टड इयररिंग्स
अगर आप फेस्टिव इवेंट में जाना पसंद करती हैं तो क्लोसेट में स्टड इयररिंग्स जरूर होने चाहिए। आप ज्यादा स्टोन या मोती वर्क की बजाय इन्हें रिप्ड पैटर्न या सॉलिड गोल्ड पर खरीदें, जो हटकर लगेंगे और कमाल का लुक भी देंगे। गोल्ड के अलावा प्लेटेड वर्क पर भी इसकी ढेरों डिजाइन उपलब्ध हैं।
पर्ल एंकलेट
Silver Anklet छोड़ क्लोसेट में आप पर्ल एंकलेट शामिल करें। आजकल ऐसे ट्रेंडी एंकलेट बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। आप इसे एथनिक-वेस्टर्न के साथ स्टाइल कर रानी-महारानी से कम नहीं लगेंगी।
कमर चेन
आजकल हर तरह की ड्रेस के साथ वेस्ट चेन पहनने का ट्रेंड चला रहा है। अगर आप भी कमर को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो इसे चुनें। यह लहंगा-साड़ी के साथ नेस्टोलॉजिक तो वेस्टर्न के साथ ग्लैमरस लगता है।
अफगानी रिंग
अटायर चाहे प्रॉपर इंडियन हो, वेस्टर्न हो या फिर सेमा ट्रेडिशनल, अफगानी रिंग कभी निराश नहीं करती है। इसे आप सिंपल आउटफिट के साथ स्टाइल कर डिफरेंट ग्लैम लुक पा सकती हैं। अगर इसे वियर कर रही हैं तो कानों में इयररिंग्स सिंपल रखें, साथ ही न्यूड मेकअप संग लुक कंप्लीट करें।
वॉच ब्रेसलेट
हाथों में ब्रेसलेट और फिर हैंड वॉच पहनना थोड़ा बल्की लगता है। ऐसे में आप वॉच ब्रेसलेट को विकल्प बना सकती हैं। यह 2-1 इन का मजा एक साथ देता है। आजकल लोटस फ्लावर पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। Meesho-Myntra से ऑफलाइन स्टोर्स पर इसे 500-2000 रु. तक खरीदा जा सकता है।

