Ghungroo Bangles Designs: नई बहू के लिए घुंघरू बैंगल्स परफेक्ट चॉइस हैं। मेटल, गोल्ड प्लेटेड और ग्लास बैंगल्स के साथ हाथों में झंकार लाएं। जानें लेटेस्ट घुंघरू बैंगल्स डिजाइन जो साड़ी और पारंपरिक लुक के साथ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे।
नई बहू जब ससुराल में कदम रखती है, तो उसके फैशन को हर कोई निहारता है। साड़ी से लगाकर ज्वेलरी तक के डिजाइन पर सबकी नजर रहती है। अगर आप भी ससुराल में तारीफ पाना चाहती हैं, तो अपने बैंगल्स डिजाइंस पर खास ध्यान दें। आज हम आपको ऐसी कुछ घुंघरू बैंगल्स के बारे में बताएंगे, जो आपके हाथों की रौनक बढ़ा देंगी। जानिए बैगल्स के लेटेस्ट डिजाइन के बारे में।
प्लेन चूड़ियों के साथ पहनें मैटल घुंघरू बैंगल्स

कांच की चूड़ी पहनना सुहागन के लिए शुभ माना जाता है। आप मेटल के घुंघरू बैंगल्स प्लेन चूड़ियों के बीच लगाकर पहन सकती हैं। इससे हाथ भरे भरे भी दिखेंगे और घुंघरू की छम छम पूरे घर में रौनक मचा देगी। ऐसी बैंगल्स के आप 4 सेट या आठ का सेट खरीद कर ज्वेलरी बॉक्स में रख सकती हैं।
रंगीन नग वाले गोल्ड प्लेटेड घुंघरू बैंगल्स
अगर आपको हाथों में सोने की चमक चाहिए, तो आप रंगीन नग के साथ घुंघरू वाले बैंगल्स खरीद सकती हैं। ऐसे बैंगल्स में सोने का पानी चढ़ा होता है, जिससे यह काफी एक्सपेंसिव दिखते हैं। आप चाहे तो पतली के जगह चौड़े डिजाइन भी पसंद कर सकती हैं। आपको ₹500 के अंदर ऐसे घुंघरू बैंगल्स आसानी से मिल जाएंगे।
और पढ़ें: एडजस्टेबल हुक 5 मंगलसूत्र ब्रेसलेट डिजाइन, ना रिपेयर की झंझट ना लूज का डर
घुंघरू ग्लास बैंगल्स डिजाइन
कांच की चूड़ियों के साथ हाथों में झंकार चाहिए, तो वह आप ग्लास घुंघरू बैंगल्स भी खरीद सकती हैं। यह आजकल लेटेस्ट डिजाइन में खूब पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे बैंगल्स में कांच के साथ ही घुंघरू अटैच होते हैं, जो कि दिखने में काफी सुंदर लगते हैं। आप इसमें एक नहीं बल्कि कई रंग के घुंघरू बैंगल्स खरीद सकती हैं। इन्हें चाहे तो यू ही पहन लें या फिर साड़ी से मैच कराते हुए किसी एक रंग के बैगल्स खरीदें। आपको साथ में अलग से कोई बैंगल एड करने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
और पढ़ें: Necklace Designs: 500 में पाएं हेमा मालिनी जैसे नेकलेस, लगेंगी किसी की ड्रीम गर्ल
