- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Giva Silver Toe Rings: बीवी के बर्थ डे में दें चांदी की बिछिया, 2K में चुनें 5 डिजाइंस
Giva Silver Toe Rings: बीवी के बर्थ डे में दें चांदी की बिछिया, 2K में चुनें 5 डिजाइंस
Giva Silver Toe Rings Designs: पत्नी के बर्थडे पर ₹2000 के बजट में कौन-कौन सी सिल्वर बिछिया डिजाइंस गिफ्ट की जा सकती हैं? हार्ट शेप, फ्लोरल और स्टोन स्टडेड सिल्वर टो रिंग्स की क्या खासियतें हैं? चांदी के भाव इन दिनों क्या चल रहे हैं?

अगर इस बार अपनी पत्नी के बर्थ डे पर कोई ज्वेलरी गिफ्ट करना चाहते हैं, तो चांदी की बिछिया बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। क्योंकि शादी के बाद सुहागन महिलाओं के पैरों की यह शोभा बढ़ाती है। आजकल मॉडर्न डिजाइंस वाली चांदी की बिछिया महिलाओं के बीच काफी पसंद की जा रही हैं। खास बात यह है कि Giva पर ₹2000 के बजट में कई खूबसूरत ऑप्शन मौजूद है।

ट्विस्टेडे जालीदार टोन रिंग
मिनिमल में ज्यादा स्टाइलिश लुक पा सकती हैं, ट्विस्टेड जालीदार बिछिया के साथ। डेली वियर के लिए जीवा पर मिलने वाली यह चांदी की बिछिया बेस्ट है। यह हर तरह के आउटफिट के साथ मैच करती है। 2 हजार के अंदर आप इस पैटर्न में बिछिया 925 चांदी में खरीद सकती हैं।
पिंक स्टोन फ्लोरल चांदी की बिछिया
पिंक स्टोन से सजे फ्लोरल चांदी बिछिया सुहागन महिलाओं के पैरों में खूब खिलती हैं। इसमें ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर का टच दिया गया है। एडजस्टेबल चांदी की बिछिया खास ओकेजन के लिए परफेक्ट है। डेली वियर में इसके स्टोन निकलने का डर होता है। साड़ी-सूट पर यह ज्यादा खिलता है।
लोट्स चांदी की बिछिया
जीवा पर लोट्स चांदी की बिछिया भी मिलती है। अगर आपको पैरों में हैवी लुक चाहिए, तो फिर इस तरह के लोट्स कट चांदी की बिछिया खरीद सकती हैं। 2 हजार के अंदर आप इस डिजाइन को अपना बना सकती हैं। रेगुलर यूज के साथ-साथ यह वेडिंग फंक्शन के लिए बेस्ट है।
आइज चांदी की बिछिया
अगर आपको अपने पैरों में बिल्कुल सिंपल लेकिन क्लासिक डिजाइन वाली बिछिया चाहिए, तो इसे देख सकती हैं। आइज बिछिया डिजाइन डेली वियर के लिए परफेक्ट है। यह चुभेगी भी नहीं और कंफर्टेबल भी रहेगी। इससे पहनने के बाद लगेगा कि पैरों में कुछ पहना ही नहीं है।
Silver Anklet Chandi Payal: डोरिया चांदी की पायल, मीनाकारी झांझर डिजाइन
चांदी के भाव आजकल क्या है?
इन दिनों चांदी का भाव करीब ₹265-₹270 प्रति ग्राम चल रहा है। यानी ₹2000 में लगभग 7-7.5 ग्राम चांदी खरीदी जा सकती है। हालांकि बिछिया खरीदते समय केवल चांदी का वजन ही नहीं, बल्कि मेकिंग चार्ज और GST भी जुड़ता है। इसलिए ₹2000 के बजट में आमतौर पर 5 से 6 ग्राम वजन की एक खूबसूरत सिल्वर बिछिया या एक जोड़ी मॉडर्न टो रिंग आसानी से मिल सकती है।
और पढ़ें: Gen Z Girls का नया फैशन क्रश, बुलाकी पहनकर दिखा रहीं देसी ग्लैम