Glass Churi Bangle Decoration Ideas: प्लेन ग्लास चूड़ियों को सजाते हुए इस तरह घर पर करें डेकोर। जानें कुंदन, घुंघरू, वेलवेट से सजाने के आसान तरीके। फेस्टिव लुक के लिए ट्रेंडी बैंगल सेट आइडियाज।
वेलवेट और कांच की चूड़ियों से हटकर एक बार फिर रंग-बिरंगी ग्लास चूड़ियों का दौर लौट आया है। ये न केवल स्टाइलिश लगती हैं लेकिन बल्कि हर आउटफिट के साथ मैच कर जाती हैं। ऐसे में क्यों न इन्हीं चूड़ियों को डेकोरेट करते हुए घर पर सेट तैयार करें। यदि आपके पास पुराने कंगन रखे हुए हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हैं, देखें चूड़ियों को सजाने का आसान तरीका, जो न केवल हाथों की शान बढ़ाएंगी बल्कि बैंगल सा भारीपन भी देंगी।


रेड ग्लास बैंगल डेकोरेशन
प्लेन रेड ग्लास बैंगल को फ्लोरल मोटिफ कड़ों से सजा सकती हैं। कुंदन वर्क पर ये बहुत ही शानदार लगते हैं। आपको मीशो पर हुबहू डिजाइन कड़ा सेट 150-200रु. तक मिल जाएंगे, जो हाथों को भरा हुआ दिखाने के साथ स्टेटमेंट लुक देंगे।
ग्रीन चूड़ियों के साथ कौन से कंगन पहनें ?
यदि ग्लास चूड़ियां डार्क ग्रीन कलर में हैं तो आप एंटिक गोल्ड ब्रास मेटल कड़ा सेट (Gold Metal Kangan) के साथ टीमअप कर सकती हैं। यह हाथों को उभरा दिखाते हुए रॉयल लगते हैं।
मल्टीकलर चूड़ी विद सिल्वर कड़ा
हर साड़ी पर भारी चूड़ी-कंगन नहीं अच्छे लगते हैं। ऐसे में बेसिक वर्क चुनते हुए Multicolor Glass Churi सिल्वर घुंघरू बैंगल संग टीमअप करें। ये सूट-साड़ी ही नहीं इंडो-वेस्टर्न अटायर पर भी कमाल लगते हैं। बाजार में 100-150रु. में इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएगी।

ग्लास चूड़ी मोटिफ कड़ा सेट
ग्लास वर्क हो या फिर कांच की चूड़ियां, इन्हें सजाने के लिए क्लोसेट में मोटिफ कड़ा सेट जरूर रखें। आप भी स्टाइल संग फेमिनिन अर्ज चाहती हैं तो ऑनलाइन-ऑफलाइन 300रु.तक Women Glass Churi खरीदें।
कश्मीरी घुंघर बैंगल चूड़ी सेट
ज्वेलरी के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद हैं तो प्लेन ग्लास चूड़ी को कश्मीरी घुंघरू कड़ा (Kashmiri Ghungroo Bangles) के साथ पहन सकती हैं। यह हाथों को नाजुक बनाते हुए कमाल की सुंदरता देता है।
वेलवेट कोटेड कंगन
शादी-पार्टी के लिए ग्लास चूड़ियों पर आगे-पीछे नहीं बल्कि बीच-बीच में वेलवेट के मोटे (Velvet Churi Bangle Set) लगा सकती हैं। चूड़ी की शाइन और वेलवेट की नाजुकता कमाल का कंट्रास्ट देती है, जो आजकल बहुत पॉपुलर हैं।
थ्रेड-मिरर वर्क बैंगल
साड़ी को मॉडर्न एथनिक लुक देने के लिए आप ग्लास चूड़ी के साथ सिल्क थ्रेड मिरर बैंगल (Silk Mirror Bangle) वाले कंगन भी अफॉर्डेबल और क्लासी विकल्प है।
ग्लास चूड़ी सेट बनाने का आसान तरीका
- यदि आप शादी-ब्याह या फिर फेस्टिव ओकेजन के लिए चूड़ी सेट तैयार कर रही हैं तो आगे-पीछे दो कंगन के साथ 12 पीस ग्लास चूड़ियां लगाएं। यह आपको सिमेट्रिकल लुक देने के साथ स्टाइल बैलेंस करेंगे।
- मिनिमलिस्ट लुक चाहिए तो दोनों हाथों में चूड़ी संग बीच में चौड़ा कंगन पहनें।
