Trendy Bracelets for Ladies: ऑफिस के लिए बजट में स्टाइलिश गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन, जो हर महिला की पहली पसंद बन रहे हैं। डेलीवियर और पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन।

एथनिक लुक हो या फिर वेस्टर्न महिलाएं अब फैशन को लेकर पहले से ज्यादा मॉर्डन सोच रखती हैं। ज्वेलरी से लेकर आउटफिट तक हर कुछ खास होना चाहिए। आप भी ऑफिस जाती है और ओवर ज्वेलरी पसंद नहीं करती हैं तो क्यों ना कुछ ऐसा खरीदा जाए। जो बजट के साथ स्टाइल में भी बिल्कुल फिट बैठेगा। साथ ही स्टेटमेंट भी कमाल देगा। दरअसल, आप बैंगल, इयररिंग्स से हटकर सोने के ब्रेसलेट (Gold Bracelet) पर इन्वेस्ट कर सकती हैं। जो आजकल हर लड़की की पहली पसंद बना हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1) हार्ट शेप गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन

मैरिड वुमन हो या ऑफिस जाने वाली यंग गर्ल्स गोल्ड बॉल बीड्स संग ऐसा हार्ट शेप ब्रेसलेट हर हाथ पर खूबसूरत लगता है। ये डायमंड फिशिन के साथ लॉब्स्ट लॉक के साथ आता है। यहां पर हार्ट शेप के बीच चमकने वाला जिरकोन नग लगा है। इसे डेलीवियर के बिल्कुल चुना जा सकता है। 5 ग्राम सोने में ऐसा ब्रेसलेट बनकर तैयार हो जाएगा।

2) लड़कियों के लिए गोल्ड ब्रेसलेट की डिजाइन

ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ मॉर्डन टच जोड़ते हुए इस तरह का फैंसी गोल्ड ब्रेसलेट चुना जा सकता है। यहां पर सोने के साथ चांदी की पॉलिश करते हुए जिरकॉन बीड्स और स्टोन लगे हैं। जो इसे और भी खूबसूरत दिखा रहा है। अगर ब्रेसलेट गिरने का डर हमेशा बना रहता है। तो आप स्टाइलिश हुक लॉक पर इसे खरीदें। ये सबसे सेफ लॉकिंग मानी जाती है। ऐसे पैटर्न ग्लॉसी और फंकी लुक देते हैं। ये पार्टी-फंक्शन में पहनने और गिफ्टिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

3) लेडीज गोल्ड ब्रेसलेट

आप ब्रेसलेट को धार्मिक रूप देना चाहती हैं तो गोल्डन गोले पर ॐ पर ऊभरी डिजाइन के साथ ब्रेसलेट खरीदें। ये गोल्ड प्लेटेड है। इसलिए ज्यादा महंगा भी नहीं होगा। यहां पर लाल रंग के मोटे धागे को स्ट्रिप का रूप दिया गया है। ये हैंडमेड फिनिश देने के साथ हर रोज में पहना जा सकता है।

4) स्टाइलिश गोल्ड ब्रेसलेट

गोल्डन फ्लावर पर ऐसे ब्रेसलेट डिजाइन जिरकोन वर्क के साथ आते हैं। यदि बजट अच्छा है। इन्हें डायमंड कट स्टोन से रिप्लेस करें। ये गोल और फ्लावर का बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं। S-हुक क्लासिक लॉकिंग इसे और भी ज्यादा मजबूत बना रहा है। ये फॉर्मल लुक में चार चांद लगाने के लिए बेस्ट है।