Mangalsutra Design Latest: सुहाग की निशानी के साथ फैशन बरकरार रखते हुए देखें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नीतू बिष्ट जैसे मंगलसूत्र डिजाइन, जो खूबसूरत लुक देने के साथ सदियो तक टिकाऊ रहेंगे। 

Mangalsutra Designs: शादी के मंडप में मंगलसूत्र पहनने के बाद लड़की से सुहागन होने का सफर शुरू होता है। डेली वियर से पूजा-पाठ तक कोई भी तीज-त्योहार में महिलाएं सुहाग की निशानी जरूर पहनती है। समय के साथ साथ फैशन काफी हद तक आगे बढ़ चुका है। अब सोने का मंगलसूत्र खरीदना हर किसी के बजट में नहीं है, ऐसे में यहां देखें फेमस इन्फुएंसर नीतू बिस्ट (Nita Bisht) इंस्पायर्ड Gold Plated Mangalsutra, जो आपको महफिल की रानी बना देंगे।

लॉन्ग मंगलसूत्र डिजाइन

सिल्क-बनारसी Bridal Red Saree के साथ नीतू ने रियल डायमंड पर फ्लोरल मयूर लॉकेट के साथ लॉन्ग मंगलसूत्र कैरी किया है। सुनार की दुकान पर ऐसा डिजाइन लाखों से नीचे तो नहीं मिलने वाली है, ऐसे में सुहागिन लुक रीक्रिएट करते हुए गोल्ड-सिल्वर प्लेटेड ज्वेलरी पर इसे खरीदा जा सकता है। इसे 3 लेयर मोती पर तैयार किया गया है, आप चाहे तो सिंगल लेयर चुनें। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर 300-500रुपए में मिलता-जुलता डिजाइन मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- Artificial Necklace देंगे ग्लैमरस लुक, 1000रु में देखें 7 बेस्ट ऑप्शन

पहाड़ी मंगलसूत्र

नीतू बिष्ट उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। आप भी पहाड़ी ज्वेलरी को च्वाइस बनाते हुए हैवी मंगलसूत्र खरीद सकते हैं। इसे आम भाषा में तिलहरी कहा जाता है। यहां नीतू ने पहाड़ी ब्राइड का लुक कैरी किया है, उनकी नथ से नेकलेस तक खूबसूरत लग रहे हैं। आप भी ससुराल में आकर्षक दिखने के लिए काले मोतियों की चेन पर सोने और लाल नगों वाला लॉकेट पहनें। ये बहुत भारी होता है, इसे डेली तो नहीं लेकिन शादी-पार्टी में पहना जा सकता है।

ये भी पढ़ें- 20 ग्राम गोल्ड के रॉयल मंगलसूत्र, कीमत में करें बचत

शॉर्ट मंगलसूत्र डिजाइन

हर रोज पहनने वाला मंगलसूत्र हल्का लेकिन स्टाइलिश होना चाहिए। आप भी ऐसा ही कुछ तलाश रही हैं, तो नीते के इसे Short Gold Diamond Mangalsutra को देखें, जिसमें काले मोतियों पर रखते हुए बीच में फ्लोरल स्टाइल सोने के तार संग बीच में मोती-डायमंड और नग लगे हैं। वैसे तो इसे खरीदना महंगा पड़ जाता है, लेकिन हुबहू डिजाइन गोल्ड प्लेटेड पैटर्न पर खरीदी जा सकती है।

चोकर मंगलसूत्र डिजाइन

ट्रेडिशन+फैशन के कॉम्बिनेशन पर काले धागों-गोल्ड पर बना चोकर मंगलसूत्र न्यूली ब्राइड के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। ये नेकलेस की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं है, तो इसे चुनें। ऑनलाइन 500 रुपए में मंगलसूत्र की लेटेस्ट डिजाइन मिल जाएंगी।