Gold Price: सोने और चांदी के भाव में लगातार-उतार चढ़ाव देखें जा रहे हैं। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹990 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹910 गिरे हैं। आइए बताते हैं किस शहर में कितना सोने का दाम हैं।

Gold Price Today: पुराना साल खत्म होने जा रहा है, बावजूद इसके लोगों को गोल्ड के दाम में राहत नहीं मिली है। हालांकि थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव इसमें देखने को मिल रहा है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीतियों के ऐलान से सोना और चांदी के भाव में इफेक्ट दिख रहा है।

भारत में 24 कैरेट प्रति ग्राम गोल्ड 12, 945 रुपए है। वहीं 22 कैरेट की कीमत 11, 864 रुपए प्रति ग्राम है। 9707 रुपए प्रति ग्राम 18 कैरेट गोल्ड 10 दिसंबर को मिल रहा है। 1 रुपए की गिरावट अभी इसमें दर्ज की गई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं-

  • दिल्ली- 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,29,580, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,18,790 और 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत ₹97,220 है।
  • मुंबई-24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत₹1,29,430, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,18,640 और 18कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीतम ₹97,070 है।
  • कोलकाता- यहां पर 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 1,29,430 रुपए है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,640 और 18 कैरेट सोने की कीमत 97,070 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई- यहां पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,30,090, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,19,990 और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 99,990 प्रति 10 ग्राम है।
  • बेंगलुरु- 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,29,430 रुपए, 22 कैरेट प्रति ग्राम गोल्ड की कीमत 1,18,640 और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 97,070 रुपए है।
  • लखनऊ- 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत ₹1,29,580, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹1,18,790 और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹97,220 है।
  • हैदराबाद- 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹1,29,430 है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹1,29,430 है। जबकि 18 कैरेट गोल्ड की प्रति 10 ग्राम कीमत ₹97,070
  • है।
  • पटना- 24 कैरेट/10 ग्राम-₹1,29,480, 22 कैरेट /10 ग्राम-₹1,18,690 और 18 कैरेट/10 ग्राम- ₹97,120 है।
  • अहमदाबाद- यहां पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹1,29,480, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत
  • 1,18,690 और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹97,120 प्रति 10 ग्राम है।
  • जयपुर- पिंक सिटी की बात करें तो यहां पर गोल्ड रेट थोड़ा महंगा है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत प्रति 10 ग्राम ₹1,29,580 है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹1,18,790 है। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹ 97,220 है।

और पढ़ें: शादी में देने के लिए चुनें 10K में पायल, खरीदें एक से बढ़कर एक डिजाइन

चांदी के भाव

चांदी के भाव की बात करें तो ₹1,90,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में इसी भाव में चांदी मिल रहे हैं। जबकि चेन्नई में यह महंगा है। यहां पर चांदी 1,99,100 प्रति किलो बिक रही है।

इसे भी पढ़ें: 3K में खरीदें Gold Plated Chain, गुम या चोरी होने का भी नहीं रहेगा डर