Gold Star Chain designs: सोने की ज्वेलरी पहनना हर लड़की को पसंद हैं, खासकर चेन। सिंपल और एलिगेंट गोल्ड स्टार चेन डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जो बजट फ्रेंडली है। डेली वियर के लिए परफेक्ट गोल्ड चेन डिजाइंस।

Gold Star Chain designs: बाजार में तो वैसे आर्टिफिशियल चेन की ढेरों भरमार है। लेकिन गोल्ड यानी सोने की चेन की बात ही कुछ और है। सोना पहनना हर लड़की को पसंद होता है खासकर जब बात हो सिंपल और एलिगेंट डिजाइंस की। आजकल कम वजन में भी आकर्षक डिजाइंस मिल रहे हैं, जो न सिर्फ बजट-फ्रेंडली हैं बल्कि डेली वियर और गिफ्टिंग के लिए भी परफेक्ट हैं। यहां पर हम कुछ गोल्ड स्टार चेन डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जो ट्रेंड में भी है और वजन भी 5-7 ग्राम में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गोल्ड स्टार शॉर्ट चेन

इस तरह के चेन में बहुत सारे छोटे-छोटे स्टार जड़े होते हैं। चेन की जगह पर गोल्ड का कट डिजाइंस बनाया जाता है जो एक दूसरे से जुड़ा होता है। इसतरह के चेन 7-8 ग्राम के अंदर बन जाते हैं। खास ओकेजन पर आप इस तरह के चेन पहन सकती हैं।

मिनी स्टार बिड्स चेन

डबल लेयर चेन में छोटे-छोटे स्टार लगे होते हैं। इसके अलावा ब्लैक बीड्स जोड़ा जाता है। यह देखने में काफी आकर्षक लगता है। इस तरह के चेन आप पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। वेस्टर्न और एथनिक आउटफिट पर परफेक्ट लगेगा।

थ्री लेयर चेन

थ्री लेयर चेन काफी पतला होता है और उसमें नग और स्टार जोड़े जाते हैं। देखने में ये काफी हैवी लगते हैं, लेकिन वेट में कम। 10 ग्राम से कम वजन में सेम पैटर्न का चेन डिजाइन मिल जाएंगे। आप चाहें तो सुनार से इसे बनवा भी सकती हैं।

चेन विद मल्टीपल स्टार चार्म्स

इस डिजाइन में एक पतली चेन पर 4-5 छोटे स्टार चार्म्स जुड़े होते हैं। ये पेंडेंट की तरह होते हैं, लेकिन डिजाइन काफी यूनिक होता है। स्टार में छोटे-छोटे नग लगे होते हैं जो इसकी चमक को बढ़ाते हैं। इस तरह के चेन को भी आप खास ओकेजन के लिए अपने पास रख सकती हैं। 

सिंगल स्टार पेंडेंट चेन

इस डिजाइन में एक पतला गोल्ड चेन होता है जिसमें एक सॉलिड स्टार पेंडेंट जुड़ा होता है। सिंपल और एलिगेंट लुक के लिए बेस्ट। इस तरह के चेन आप डेली वियर में पहन सकती हैं। वजन करीब 5.5 से 6.5 ग्राम होता है।