Kanch Churi DIY Ideas: पुरानी कांच की चूड़ियों को से कंगन कैसे बनाएं ? क्या टूटी हुई ज्वेलरी से बन सकता है फैंसी बैंगल सेट? क्या एक साधारण कांच की चूड़ी मिनटों में ब्राइडल लुक वाला कंगन बन सकती है?

समय के साथ फैशन ट्रेंड भी बदल गया है। पहले गोल्ड ज्वेलरी से हर ओकेजन, शादी-पार्टी में काम चल जाता था। आज उनकी जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने ले ली है। जो केवल स्टाइलिश लगती हैं बल्कि अटायर में जान फूंक देती हैं। अब हर ड्रेस के साथ अलग से चूड़ी-कंगन का सेट लेना महंगा पड़ता है। ऐसे में क्यों ना पुरानी कांच की चूड़ियों को नया अवतार देते हुए DIY Look दिया जाए। इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं Glass Churi Kangan सजाने के आसान आइडियाज, जो सिंपल चूड़ी को नया बना देंगे। खास बात है कि आप ये काम मात्र 30-50रु. में कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांच की चूड़ियों से वेलवेट कंगन लुक

बाजार में Velvet Churi Set कंगन के साथ खरीदने जाओ तो कम से कम 500रु. होने चाहिए। अगर आप चूड़ियों पर इतने पैसे नहीं खर्च करना चाहती हैं तो 6-6 पीस पर कांच की चूड़ियों पर हल्के हाथों से मनपसंदीदा वेलवेट कपड़ा चिपकाएं। ध्यान रहे ग्लू के लिए हॉट गन का इस्तेमाल तभी मजबूती आएगा। जब ये अच्छे से स्टिक हो जाए तो छोटे-छोटे मोती,नग और घुंघरू से सजाकर 5-6 घंटे ड्राई होने के लिए रख दें। बस आपका सेट तैयार है। इसे प्लेन-हैवी कंगनों संग स्टाइल करें।

ये भी पढ़ें- छोटे घरों के लिए 5 मॉडर्न शू रैक डिजाइन, एंट्रेंस दिखेगा शानदार

कांच बैंगल सिल्क कड़ा सेट

Silk Bangle कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। यह ऐसी डिजाइन है जो हर ड्रेस पर कमाल की खूबसूरती देते हैं। इन्हें बनाने के लिए 2-2 कांच की चूड़ियों को ग्लू की मदद से आपस में जोड़कर थोड़ा चौड़ा लुक दें। अब इसमें धीरे-धीरे पसंदीदा रंग का धागा लपेटे, ध्यान रहे कि ये वाइब्रेंट कलर और स्टाइल में होना चाहिए तभी लुक खिलकर आएगा। डेकोरेशन के लिए सितारा, नग और अनकट स्टोन लगाएं। आप इसे साड़ी-सूट संग सिंगल सेट पर पहन कमाल लगेंगी।

कांच की चूड़ी से कंगन कैसे बनाएं ?

यह अभी तक का सबसे ईजी DIY है। जहां चूड़ियों को आपस में जोड़कर सुंदर सा कंगन बनाया गया है। तस्वीर में मैचिंग कलर की चूड़ियां है, आप इसे वाइब्रेंट और कोजी वाइब देने के लिए रंग-बिरंगी चूड़ी का इस्तेमाल करें। सबको एक साइज में रखते हुए ग्लू गन से अटैच करते जाए। डेकोरेशन के लिए टूटे नेकलेस या इयररिंग्स का इस्तेमाल करें। आप इसे आगे-पीछे चूड़ी और केवल 1 पीस पर वियर कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Metal Churi DIY: मेटल चूड़ियों से कंगन कैसे बनाएं ? 100रु. रॉयल आइडिया

कांच से बनाएं मेटल चूड़ियां

बिना एंटी टर्निश गारंटी वाली Metal Churi भी 200रु. से नीचे नहीं मिलती है। अब इन्हें खरीदने की बजाय आप कांच की चूड़ी से इसे तैयार कर सकती हैं। इस DIY के लिए जरूरत होगी, एक्रेलिक गोल्डन पेंट या कलर स्प्रे की, छोटे-छोटे नग और स्टोन की। सबसे पहले डार्क गोल्डन कलर से चूड़ियों में पेंट कर सूखने रख दें। अब इसमें तीली की मदद से हल्का-हल्का टेक्चर्ड देने के साथ ग्लू गन की हेल्प से स्टोन चिपका दें।