- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Glass Bangle Design: कांच की चूड़ियों के बिना अधूरी है ईद की खूबसूरती, श्रृंगार पूरा करने के लिए चुनें ये 5 डिजाइन
Glass Bangle Design: कांच की चूड़ियों के बिना अधूरी है ईद की खूबसूरती, श्रृंगार पूरा करने के लिए चुनें ये 5 डिजाइन
Eid Glass Bangle Design: ईद के मौके पर कांच की चूड़ियां महिलाओं के श्रृंगार को पूरा करती हैं। ग्रीन-गोल्डन, मल्टीकलर, मिरर वर्क, जरी वर्क और स्टोन स्टडेड कांच की चूड़ियां इस ईद आपके लुक को और भी खूबसूरत और स्टाइलिश बना सकती हैं।

ईद का त्योहार खुशियों, नए कपड़ों और खूबसूरत श्रृंगार का प्रतीक होता है। इस खास मौके पर महिलाएं अपने आउटफिट के साथ ऐसे एक्सेसरीज चुनती हैं जो उनके लुक को और भी निखार दें। इनमें कांच की चूड़ियां सबसे खास मानी जाती हैं। रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां न सिर्फ पारंपरिक खूबसूरती को बढ़ाती हैं, बल्कि हाथों की रौनक भी दोगुनी कर देती हैं। खासकर ईद के मौके पर हरे, गोल्डन, रेड और मल्टीकलर चूड़ी सेट काफी पसंद किए जाते हैं। अगर आप भी इस ईद अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो इन 5 खूबसूरत कांच की चूड़ी डिजाइनों को जरूर ट्राई करें।
मल्टीकलर ग्लास बैंगल विथ स्टोन वर्क
मल्टीकलर ग्लास बैंगल की ये डिजाइन स्टोन वर्क के काम के साथ आएगी। इसमें लाल, हरी, पीली, पर्ल, मेहरून, ब्लू, मेहंदी, समेत कई और भी रंग की चूड़ियां आएगी।
ग्रीन बैंगल सेट
कांच की चूड़ियों की बेहतरीन डिजाइन ईद पर खास तौर पर पसंद की जाती है। इसलिए आज हम आपके ईद के श्रृंगार को कंप्लीट करने के लिए ये हरी चूड़ियां बहुत कमाल की है।
ग्रीन एंड रेड बैंगल सेट
ग्रीन और लाल बैंगल की ये सेट कमाल की है, इसे ईद जैसे खास मौकों के लिए ले सकते हैं। इसमें आप गोल्डन स्टोन वाली कंगन या चौड़े कड़े ले सकती हैं।
गोल्डन वर्क ग्लास बैंगल विथ कश्मीरी कंगन
गोल्डन बारीक वर्क वाली ये चूड़ियां इन दिनों खूब चलन में है, अगर आपको यूनिक और ट्रेंडी ईद के लिए बैंगल चाहिए तो आप इस तरह की सुंदर चूड़ियां ले सकती हैं।
मल्टीकलर पेस्टन ग्लास बैंगल
पेस्टल शेड में बैंगल इन दिनों काफी पसंद की जा रही है, इसमें लाइट कलर में पेस्टल डिजाइन आएगी, जिसमें स्टोन वर्क का कमाल का काम है, जो रात में खूब चमकेगी।
गोल्डन स्टोन वाली ग्लास बैंगल
गोल्डन स्टोन वर्क वाली ये ग्लास बैंगल आजकल काफी पसंद की जाती है, कट वर्क के साथ इसमें गोल्डन स्टोन का कमाल है। ये दिखने में शाइनी और हैवी लगते हैं। इसे ईद की सूट के साथ वियर कर सकते हैं।