4 C mean When buying diamond: हीरा खरीदते समय सही डायमंड की पहचान के लिए 4C (कट, कलर, क्लैरिटी और कैरेट) जानना जरूरी है। सही कट और पारदर्शी रंग वाला हीरा ज्यादा चमकदार होता है। जानें डायमंड शॉपिंग के जरूरी टिप्स।

Diamond Shopping: कहते हैं हीरा खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि हीरे का दाम आसमान छूते हैं। जब हीरा खरीदने जाया जाता है, तो लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठता है कि आखिर सही हीरे की पहचान क्या है? अगर हीरा खरीद लिया और वह सही नहीं निकला तो लाखों का नुकसान हो सकता है। आप भी ऐसी ही दुविधा में फंसे हुए हैं, तो हीरा खरीदने से पहले आपको 4c शब्द का मतलब पता होना चाहिए। जानते हैं आखिर क्या है 4c, जो हर एक हीरा खरीदने वाले व्यक्ति को पता होना चाहिए।

हीरा खरीदते समय 4 c के बारे में जानकारी क्यों जरूरी?

हीरा खरीदते समय 4c हीरे के कट (cut) , रंग (Color) उसकी स्पष्टता (Clarity) और कैरेट वजन (Carat Weight) के बारे में बताता है। आप अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार हीरा खरीद सकते हैं। जानिए डायमंड शॉपिंग के लिए क्यों 4c का गणित समझना जरूरी है।

हीरे का कट क्यों होता है महत्वपूर्ण?

हीरे को किस तरह से तराशा गया है, यह पूरी तरीके से हीरे के कट पर निर्भर करता है। हीरे की कट की वजह से ही हीरे की चमक और खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है। अगर हीरे में अच्छी तरीके से कट लगा होता है, तो हीरे के अंदर से लाइट रिफ्लेक्ट करती है। जिससे वह चमकदार बनता है। हीरे के कट को डिफरेंट ग्रेड में क्लासिफाइड किया जाता है। सबसे अच्छा कट इंद्रधनुष का रंग पैदा करता है।लाइट रिफ्लेक्शन के लिए राउंड ब्रिलियंट कट (round brilliant cut) को सबसे अच्छा माना जाता है।

किस रंग का हीरा अच्छा माना जाता है?

असली हीरे की पहचान उसका पारदर्शी रंग होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हीरे सिर्फ पारदर्शी रंग में ही नहीं आते बल्कि अन्य रंग जैसे पीला, भूरा, लाल, हरा, काला आदि भी होता है। डायमंड का अन्य रंग उसमें उपस्थित ट्रेस एलिमेंट्स या स्ट्रक्चर इंपरफेक्शन के कारण होता है। आपको हमेशा पारदर्शी हीरा ही खरीदना चाहिए।

और पढ़ें: Ball Payal Designs: घुंघरू डिजाइन छोड़ें, अब बॉल सिल्वर पायल बनीं बेस्ट ऑप्शन

हीरे की स्पष्टता का क्या मतलब है?

हीरा खरीदने से पहले यह जरूर जान लें कि हीरे को तराशने के बाद ही वह खूबसूरत बनता है। अगर हीरा तराशा नहीं गया है, तो उसमें कुछ अशुद्धियां रह जाती हैं, जिससे कि क्लेरिटी कम होती है। ऐसी हीरे आपको कम दामों में मिलेंगे।

1 कैरेट डायमंड में कितना ग्राम होता है?

डायमंड में कैरेट का मतलब इसके वेट से होता है ना की साइज से। एक कैरट 0.2 ग्राम होता है। छोटा डायमंड कम दाम में और बड़ा डायमंड आपको अधिक दाम में मिलेगा। 1 कैरेट को 100 पॉइंट्स दिए जाते हैं। यानी हीरा सिर्फ कैरेट नहीं बल्कि पॉइंट्स की मदद से भी वेट किया जाता है। 

और पढ़ें: सेलिब्रिटी स्टाइल झुमका की ये डिजाइन राखी से नवरात्रि दिवाली तक, हर फेस्टिवल के लिए बेस्ट