18Kt Mini Mangalsutra Pendant Design आज की मॉडर्न महिला के लिए परफेक्ट ज्वेलरी है। हल्के, एलिगेंट और स्टाइलिश पैटर्न वाले ये मंगलसूत्र पेंडेंट ट्रेडिशन को बनाए रखते हुए आपके लुक को अपग्रेड कर देते हैं।

आज की मॉडर्न वुमन के लिए मिनी मंगलसूत्र(Mini Mangalsutra) सिर्फ ट्रेडिशन नहीं, बल्कि एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। 18Kt गोल्ड में बने मिनी पेंडेंट हल्के, मजबूत और डेली वियर के लिए परफेक्ट होते हैं। आजकल हैवी और बड़े मंगलसूत्र की जगह मिनी मंगलसूत्र का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर 18Kt गोल्ड में बने मिनी पेंडेंट डिजाइन मॉडर्न वर्किंग वुमन की पहली पसंद बन चुके हैं। ये हल्के, स्टाइलिश और रोज पहनने लायक होते हैं, साथ ही ट्रेडिशनल टच भी बनाए रखते हैं। अगर आप भी कुछ एलिगेंट और ट्रेंडी तलाश रही हैं, तो यहां देखें 18Kt मिनी पेंडेंट वाले लेटेस्ट डिजाइंस।

सॉलिटेयर सर्कल मिनी पेंडेंट

यह डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहता है। बीच में छोटा सा सिंगल डायमंड या अमेरिकन डायमंड लगा रहता है। चारों तरफ पतला गोल्ड सर्कल फ्रेम रहता है। साथ ही दोनों साइड 2-2 लाइन ब्लैक बीड्स वाली लेयर रहती है जो ऑफिस जाने वाली महिलाओं को सिंपल और एलिगेंट लुक देती है। इसे वेस्टर्न टॉप या कुर्ती के साथ लेयर करके पहनें।

और पढ़ें - 1Gm Gold Jewellery के 5 आइटम, नेमिंग सेरेमनी में दें बेबी बर्थ गिफ्ट

डबल लेयर राउंड या ओवल मिनी पेंडेंट

इस तरह का पेंडेंट छोटा और सिंपल रहता है। इसमें हार्ट, ओवल या गोल शेप रहता है। ऊपर और नीचे दो पतली बीड्स चेन होती हैं। बीच में 18Kt गोल्ड का शाइनी फिनिश आती है। इससे गला भरा हुआ दिखता है और ये बिना भारी लगे रिच लुक देता है। यह डिजाइन शादी के बाद नई दुल्हन के लिए भी परफेक्ट है।

फ्लोरल डिटेलिंग पेंडेंट डिजाइन

4 या 5 पंखुड़ियों वाले छोटे फ्लावर गोल्ड पेंटेड वाले इस डिजाइन के बीच में स्टोन या मैट गोल्ड टेक्सचर रहता है। इसमें पतली ब्लैक बीड्स की लाइन आती है। ये ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिक्स होने की वजह से साड़ी और सूट के साथ बहुत जंचता है।

और पढ़ें - फ्लोवर मोटिफ्स सिल्वर बिछिया, हर ऑफिस लुक पर जमेंगे 5 डिजाइन

गोल्ड इनिशियल नेम पेंडेंट

पति के नाम का पहला अक्षर जैसे A, R, S के साथ गोल्ड में कटवर्क या स्टोन सेटिंग वाला नेम पेंडेंट भी मॉडर्न चॉइस है। इस तरह के गोल्ड पेंडेंट एकदम पर्सनल और यूनिक लुक देते हैं। ये गिफ्टिंग के लिए बेस्ट और कस्टमाइज ऑप्शन हैं।