Meenakari Bangles: मीनाकारी बैंगल्स के 5 डिजाइंस, हाथों में लाएं राजवाड़ी शान
Meenakari Bangles Designs: मीनाकारी बैंगल्स में कुंदन और मीनाकारी का कॉम्बिनेशन किस तरह का लुक देता है? तीज और पारंपरिक त्योहारों के लिए कौन-सा मीनाकारी बैंगल्स डिजाइन सबसे परफेक्ट माना जाता है? मीनाकारी बैंगल्स का केयर कैसे करना चाहिए?

रंग-बिरंगे डिजाइन और बारीक कारीगरी से सजी मीनाकारी बैंगल्स गर्ल्स की पहली पसंद बनती जा रही हैं। शादी, तीज, करवा चौथ, सावन या किसी भी पारंपरिक समारोह में ये चूड़ियां आपके लुक में राजवाड़ी शान जोड़ सकती हैं। अगर आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ खास शामिल करना चाहती हैं, तो मीनाकारी बैंगल्स के ये 5 डिजाइन जरूर देखें।

कुंदन मीनाकारी बैंगल्स
कुंदन और मीनाकारी का कॉम्बिनेशन हमेशा रॉयल लुक देता है। रंगीन मीनाकारी के साथ जड़े कुंदन स्टोन इन बैंगल्स को बेहद अट्रैक्टिव बनाता है। इन्हें लहंगा, साड़ी या फिर अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की मीनाकारी बैंगल्स सेट आपको 1000 रुपए के अंदर मिल जाएंगी। क्वालिटी पर दाम तय होता है।
फ्लोरल मीनाकारी बैंगल्स
फूलों की डिजाइन वाली मीनाकारी बैंगल्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इन पर बने रंग-बिरंगे फ्लोरल पैटर्न हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। हल्के और स्टाइलिश डिजाइन की वजह से इन्हें रोजमर्रा के खास अवसरों पर भी पहना जा सकता है। एथनिक वियर के साथ यह परफेक्ट लुक क्रिएट करती है।
राजस्थानी मीनाकारी बैंगल्स
राजस्थानी मीनाकारी बैंगल्स हाथों में काफी हैवी और अट्रैक्टिव लुक क्रिएट करती है। कंगन पर गोल्ड प्लेटिंग के साथ लीफ डिजाइन बनाए गए हैं और उनके बीच में कुंदन जड़े गए हैं। ये सेट ट्रेडिशनल आउटफिट्स को शाही लुक देते हैं। तीज-त्योहारों के लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन है।
जालीदार गोल्ड प्लेटिंग मीनाकारी बैंगल्स
अगर आप एलिगेंट और क्लासी लुक चाहती हैं, तो जालीदार गोल्ड प्लेटिंग मीनाकारी बैंगल्स ट्राई कर सकती हैं। इसमें मीनाकारी की खूबसूरत कारीगरी की गई होती है। जालीदार डिजाइन इसे बेहद खास बनाती है। ये डिजाइन साड़ी और इंडो-वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स के साथ खूब जंचता है।
एथनिक+वेस्टर्न हर आउटफिट पर जचेंगे जेली रॉयल इयरिंग्स, चुनें 5 लेटेस्ट डिजाइन
एंटीक गोल्ड मीनाकारी बैंगल्स
एंटीक फिनिश वाली मीनाकारी बैंगल्स महिलाओं को रॉयल और विंटेज लुक देती हैं। गोल्डन टोन और पारंपरिक डिजाइन इन्हें शादी और फंक्शन के लिए परफेक्ट बनाते हैं। भारी ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं को यह डिजाइन जरूर पसंद आएगा।
और पढ़ें: एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक तक, हर आउटफिट पर जचेंगी ये हूप नोज रिंग