Jelly Royal Earrings: जेली रॉयल इयरिंग्स किस आउटफिट के साथ पहने जा सकते हैं? कौन-से जेली रॉयल इयरिंग्स डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं? जेली रॉयल इयरिंग्स से लुक को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?

फैशन वर्ल्ड में नई ज्वेलरी की एंट्री हर मिनट होती है। कई स्टाइलिश डिजाइन के नेकलेस, इयरिंग्स, टॉप्स, कंगन सहित कई ज्वेलरी शॉप्स पर अवेलेबल हैं। इसी बीच जेली रॉयल इयरिंग्स आजकल फैशन लवर्स की पहली पसंद बना हुआ है। इनका रॉयल लुक, खूबसूरत डिजाइन और रंग किसी भी आउटफिट को खास बना सकता है। आप शादी, पार्टी, त्योहार या किसी खास मौके पर ये स्टाइल कर सकते हैं। इन इयरिंग्स की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाएंगे। यदि आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया और स्टाइलिश शामिल करना चाहती हैं तो जेली रॉयल इयरिंग्स के लेटेस्ट डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन हैं। आइए जानते हैं शानदार डिजाइन्स के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. ग्रीन जेली रॉयल इयरिंग्स

फैशन ट्रेंड की बात करें तो इन दिनों सबसे ज्यादा जेली रॉयल इयरिंग्स की डिमांड देखने को मिल रही है। महिलाएं से लेकर जेन जी गर्ल्स तक इस तरह के इयरिंग्स पसंद कर रही हैं। ये ग्रीन कलर के जेली इयरिंग्स में सफेद रंग के गोल और लीफ डिजाइन के मोती लगे हैं। इनका शेप भी काफी अट्रैक्टिव है। इन्हें इन हाउस फंक्शन या फिर शादी पार्टी में स्टाइल किया जा सकता है। इन्हें आप एथनिक और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक महफिल में एकदम चमक जाएगा।

ये भी पढ़ें... हर मौके के लिए बेस्ट क्वाइन नेकलेस, सिक्का ज्वेलरी के 7 यूनिक पैटर्न

2. राउंड जेली रॉयल इयरिंग्स

राउंड जेली रॉयल इयरिंग्स का क्रेज यंग गर्ल्स में देखने को मिलता हैं। इस तरह के इयरिंग्स का डिजाइन काफी खूबसूरत दिखता है। इसमें चमकदार क्रिस्टल भी लगे हैं। इन्हें आप ऑफिस या फिर सहेली की शादी पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। ये सूट-साड़ी दोनों पर परफेक्ट मैच करेंगे। इन्हें आप शॉप्स से 150 से 200 रुपए में खरीद सकती हैं। इस पैटर्न के कई कलर्स मार्केट में अवेलेबल हैं।

3. पर्पल जेली रॉयल इयरिंग्स

पर्पल जेली रॉयल इयरिंग्स दिखने में इतने क्लासी होते ही जेन जी गर्ल्स इनकी दीवानी है। इसमें गोल्डन के साथ चमकीले हीरे भी लगे होते हैं। इन्हें ऑफिस में खास मौके पर पहना जा सकता है। इसके अलावा इन्हें कैजुअली भी कैरी कर सकती हैं। ये हर आउटफिट के साथ मैच करेंगे। अगर आप इन्हें पर्पल कलर की ड्रेस के साथ पहनेंगी तो आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

4. ब्लू जेली रॉयल इयरिंग्स

ब्लू जेली इयरिंग्स एकदम रॉयल लुक देते हैं। 40 प्लस लेडीज में इनकी डिमांड सबसे ज्यादा है। इन इयरिंग्स का लुक और कलर इतना क्लासी है कि इन्हें देखकर किसी का भी दिल पहनने को मचल सकता है। 200 रुपए में मिल इन इयरिंग्स को आप वेस्टर्न और एथनिक दोनों तरह के आउटफिट पर कैरी कर सकती हैं। ये काफी लाइटवेट होते हैं, जिससे कानों को भी आराम मिलेगा।

5. रेड जेली रॉयल इयरिंग्स

महिलाएं हो या लड़कियां सबसे ज्यादा डिमांड रेड जेली रॉयल इयरिंग्स की हैं। इनका ट्विस्ट डिजाइन और साथ में लगे चमकदार हीरे इनके लुक को और क्लासी बनाते हैं। इन्हें आप फेस्टिवल या फिर खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद महफिल में हर नजर आप पर आकर टिक जाएगी। इन्हें आप 200 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें... कन्टेम्परेरी जड़ाऊ स्टड के 7 ट्रेंडी डिजाइन, गोल फेस कट के लिए परफेक्ट