Enamel Meenakari Pendant: रंग-बिरंगे एनामेल वर्क से बने मीनाकारी पेंडेंट आजकल ज्वेलरी में काफी ट्रेंड में हैं। जानिए ओवल, पान शेप, लोटस और राधा-कृष्ण मोटिफ जैसे खूबसूरत पेंडेंट डिजाइन, जो आपके ट्रेडिशनल लुक को और भी रॉयल बना सकते हैं।
Colorful Meenakari Pendant Designs: मीनाकारी पेंडेंट इंडियन ज्वेलरी में बहुत ही खूबसूरत और ट्रेडिशनल टच देते हैं। ये सोना, चांदी या कॉपर में बनाए जाते है। जिनके ऊपर रंग बिरंगे एनामेल से डिजाइन बनाकर उसे खास लुक दिया जाता है। खासकर राजस्थान और जयपुर में मीनाकारी ज्वेलरी बहुत पहनी जाती है, लेकिन अब दुनिया भर में ये ज्वेलरी बहुत ही फेमस हो गई है। अगर आप मीनाकारी ज्वेलरी पहनना चाहते हैं, तो ये पेंडेंट डिजाइन चुन सकती हैं।
मीनाकारी पेंडेंट की खासियत
मीनाकारी पेंडेंट की सबसे बड़ी खासियत इसके चटक और अट्रैक्टिव कलर होते हैं। जिसमें लाल, हरा, नीला, सफेद जैसे रंग से फूल पत्ती और ट्रेडिशनल मोटिफ प्रिंट्स बनाए जाते हैं। ये मीनाकारी पेंडेंट हैंडक्राफ्टेड होते हैं। जिस पर बारीक नक्काशी की जाती है और फिर उसमें रंग भरे जाते हैं। इस वजह से हर पेंडेंट थोड़ा अलग और यूनिक होता है।
और पढ़ें- डेली वियर के लिए परफेक्ट हैं ये 6 मीनाकारी बिछिया

मीनाकारी पेंडेंट डिजाइन
अगर आप अपनी गोल्ड चेन के लिए पेंडेंट की तलाश में है, तो इस तरह से ओवल शेप का मीनाकारी पेंडेंट चुन सकते हैं। जिसमें ब्लू बेस के ऊपर फ्लोरल डिटेलिंग व्हाइट कलर से की गई है और साथ छोटे छोटे कुंदन लगाए हुए हैं।

पान शेप मीनाकारी पेंडेंट
इस तरीके का पेंडेंट सेट आप डेली वियर भी कर सकते हैं। जिसमें पेंडेंट में पान या कैरी शेप बना हुआ है। ग्रीन और येलो कलर से डिटेलिंग करके कुंदन स्टिक किए गए हैं। इसे से मिलते हुए ग्रीन मीनाकारी इयररिंग्स लें।

लोटस डिजाइन मीनाकारी पेंडेंट
मीनाकारी पेंडेंट सेट में कमल के फूल की डिजाइन बहुत ही ट्रेडिशनल और रॉयल टच देती है। इस तरह के पेंडेंट आप साड़ी, लहंगा और ट्रेडीशनल आउटफिट पर पहन सकते हैं। इसी से मैच करते हुए इयररिंग्स भी आपकी आउटफिट और आपके लुक को एनहांस करेंगे।

हैवी मीनाकारी पेंडेंट डिजाइन
कई मीनाकारी पेंडेंट की खासियत ये होती कि इसमें आगे पीछे दोनों तरफ डिजाइन होता है। आप इसे अलग अलग तरह से भी पहन सकते हैं। जैसे इस तरीके का ब्लू कलर का मीनाकारी स्क्वायर शेप पेंडेंट बैक साइड से भी डिजाइनिंग करके बनाया गया है। इसे आगे पीछे दोनों से तरह से पहना जा सकता है।

राधा कृष्ण मोटिफ मीनाकारी पेंडेंट
मीनाकारी पेंडेंट में भगवान की आकृतियों वाली डिजाइन भी बहुत खूबसूरत लगती है। अगर आप टेंपल ज्वेलरी पहनना चाहती हैं, तो मीनाकारी वर्क किया राधा कृष्ण जी का ऐसा पेंडेंट चुन सकती हैं, जो बहुत ही एलिगेंट और रॉयल लुक देगा।
