Open Bichiya Designs: क्या ओपन बिछिया डेली वियर के लिए सही है? ओपन बिछिया किस आउटफिट के साथ अच्छी लगती है? क्या ओपन बिछिया सभी उम्र की महिलाओं पर अच्छी लगती है?

पैरों की खूबसूरती और स्टाइल को बढ़ाने के लिए लेडीज डिफरेंट स्टाइल और डिजाइन की बिछिया पहनना पसंद करती हैं। इससे उनके पैरों की खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही रंगत भी बदल जाती है। मार्केट का फैशन ट्रेंड बदलता रहता है और कई नई डिजाइन्स लॉन्च होती रहती है। इसी बीच शॉप्स पर नई डिजाइन की ओपन लुक वाली सिल्वर-गोल्डन बिछिया आई हैं। आप भी ट्राई करें ओपन बिछिया के लेटेस्ट डिजाइन। जानें कौन-से डिजाइन एथनिक, पार्टी और डेली वियर के लिए हैं बेस्ट।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. फ्लावर डिजाइन ओपन बिछिया

फ्लावर डिजाइन ओपन बिछिया इन दिनों मार्केट में नई-नई लॉन्च हुई हैं। इन्हें लेडीज द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस बिछिया के टॉप पर छोटा सा फूल बना है, जो सुंदर दिखता है। इन्हें आप डेली वियर में स्टाइल कर सकती हैं। इससे पैर की उंगलियां खुली-खुली रहती है और आराम भी मिलता है। इन्हें आप 100-150 रुपए में खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें.. रैनबो कलर नेकलेस हर आउटफिट में भरेंगे रंग, चुनें 7 ट्रेंडी डिजाइन

2. बटॉरफ्लाई डिजाइन ओपन बिछिया

बटॉरफ्लाई डिजाइन वाली ओपन बिछिया भी बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं। लेडीज इन्हें ऑफिस में पहन कर जा सकती है। लुक वाइज ये काफी खूबसूरत दिखती है। साथ ही इन्हें पहनने से पैर स्टाइलिश और एनिगेंट नजर आते हैं। इन्हें सूट, साड़ी या फिर जीन्स पर स्टाइल कर सकते हैं।

3. नग लगी ओपन बिछिया

नग लगी ओपन बिछिया जेन जी लेडीज पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। इस बिछिया में बारीक नग लगा होता है और इसका लुक भी सिम्पल होता है। पहनने में काफी आरामदायक होती है। वहीं, बारीक लीफ डिजाइन की बिछिया भी काफी डिमांड में है। इन्हें पहनने से पैरों की रंगत एकदम बदल जाती है। इन्हें आप 150 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।

4. सिम्पल गोल्डन ओपन बिछिया

सिम्पल गोल्डन डिजाइन की ओपन बिछिया सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ये बिछिया दिखने में काफी सिम्पल होती है, लेकिन पहनने के बाद पैरों की चमक और खूबसूरती दोगुनी कर देती हैं। इन्हें आप ऑफिस या फिर डेली यूज में भी पहन सकती हैं। ये आपको 200 रुपए के अंदर आसानी से मिल जाएंगी।

5. ट्रेंडी ओपन बिछिया

ट्रेंडी और स्टाइलिश ओपन बिछिया के लिए लेडीज दीवानी हैं। इस बिछिया की डिजााइन काफी शानदार है और ये पैरों की खूबसूरती बढ़ा देती हैं। इन्हें इन हाउस फंक्शन या फिर किटी पार्टीज में पहना जा सकता है। हर कोई आपकी पैरों की तारीफ करेगा।

ये भी पढ़ें.. बैंड से लेकर घुंघरू और फ्लोरल तक, देखें टो रिंग के फैंसी डिजाइन