Pearl Jewellery Care Tips: क्या आपकी पर्ल-बीडेड जूलरी अलमारी में रखते ही फीकी पड़ जाती है? क्या बार-बार पहनने के बाद उसकी चमक गायब होने लगती है? आखिर कौन-सी स्टोरेज और केयर टिप्स उसकी शाइन को लंबे समय तक लॉक कर सकती हैं? जानिए 5 स्मार्ट तरीके, जो आपकी जूलरी को नई जैसी चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगे।
Pearl Jewellery Care Tips: पर्ल और बीडेड जूलरी अपनी खूबसूरती और एलिगेंट लुक के लिए काफी पसंद की जाती है। लेकिन कई बार यह जूलरी अलमारी में कुछ समय रखने के बाद फीकी, बेजान या अपनी चमक खोती हुई नजर आने लगती है। इसकी सबसे बड़ी वजह गलत स्टोरेज, नमी और देखभाल की कमी होती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी पसंदीदा पर्ल-बीडेड जूलरी लंबे समय तक नई जैसी चमकदार बनी रहे, तो कुछ आसान लेकिन असरदार टिप्स को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाना जरूरी है।

जूलरी को हमेशा सूखी जगह पर रखें

पर्ल और बीड्स नमी के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। अलमारी या ड्रॉअर में मॉइश्चर होने पर उनकी चमक कम हो सकती है। जूलरी को हमेशा सूखी और ठंडी जगह पर स्टोर करें। चाहें तो स्टोरेज बॉक्स में सिलिका जेल पाउच भी रख सकती हैं, जिससे एक्स्ट्रा मॉइश्चर सोख लेती है।
अलग-अलग पाउच में स्टोर करें
पर्ल-बीडेड जूलरी को अन्य धातु या स्टोन जूलरी के साथ रखने से खरोंच लगने का खतरा बढ़ जाता है। बेहतर होगा कि हर पीस को अलग सॉफ्ट कपड़े या वेलवेट पाउच में रखें। इससे उनकी सतह सुरक्षित रहती है और चमक लंबे समय तक बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- चांदी के कंगन की सुंदर डिजाइन, सिल्वर प्लेटेड मिलेगी असली शाइन
परफ्यूम और हेयर स्प्रे से दूर रखें
परफ्यूम, हेयर स्प्रे और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल्स पर्ल और बीड्स की फिनिश को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जूलरी पहनने से पहले मेकअप और परफ्यूम का इस्तेमाल कर लें और उसके बाद ही इसे पहनें।
पहनने के बाद हल्के कपड़े से साफ करें

दिनभर पहनने के बाद जूलरी पर त्वचा का तेल, धूल और पसीना जमा हो सकता है। इसे स्टोर करने से पहले मुलायम और साफ कपड़े से धीरे-धीरे पोंछ लें। यह छोटी-सी आदत जूलरी की चमक को लंबे समय तक बरकरार रखने में मदद करती है।
समय-समय पर स्टोरेज बॉक्स की सफाई करें
सिर्फ जूलरी ही नहीं, बल्कि जिस बॉक्स या ट्रे में आप उसे रखती हैं उसकी सफाई भी जरूरी है। धूल और गंदगी जमा होने पर जूलरी की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। नियमित सफाई से जूलरी को सुरक्षित और चमकदार बनाए रखना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें- कांच की चूड़ियों की ट्रेंडी डिजाइन, साड़ी-कुर्ती संग लगेगी स्टाइलिश
