MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • jewellery
  • Gold Mangalsutra Pendant Designs: गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट, नई बहू को बनवाएं ये 11 लाइटवेट डिजाइन

Gold Mangalsutra Pendant Designs: गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट, नई बहू को बनवाएं ये 11 लाइटवेट डिजाइन

Gold Design Mangalasutra Pendant: आजकल मंगलसूत्र में सिर्फ पारंपरिक डिजाइन ही नहीं बल्कि मॉडर्न, मिनिमल और ट्रेंडी पेंडेंट डिजाइंस भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप नया मंगलसूत्र बनवाने जा रही हैं, तो इन 11 गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइंस चुनें।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Mar 09 2026, 08:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट, नई बहू को बनवाएं ये 11 लाइटवेट डिजाइन
Image Credit : Asianet News

गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट, नई बहू को बनवाएं ये 11 लाइटवेट डिजाइन

शादी के बाद मंगलसूत्र सिर्फ एक ज्वेलरी नहीं बल्कि प्यार, विश्वास और वैवाहिक जीवन का प्रतीक होता है। आजकल नई बहुएं पारंपरिक मंगलसूत्र के साथ-साथ स्टाइलिश और मॉडर्न गोल्ड पेंडेंट डिजाइंस भी पसंद करती हैं। अगर आप नया मंगलसूत्र बनवाने की सोच रही हैं, तो यहां 11 खूबसूरत गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइंस दिए गए हैं जो ट्रेंड में हैं और हर आउटफिट के साथ शानदार लगते हैं।

26
फ्लोरल गोल्ड और लीफ (पत्ते) पेंडेंट डिजाइन
Image Credit : Pinterest

फ्लोरल गोल्ड और लीफ (पत्ते) पेंडेंट डिजाइन

फ्लोरल गोल्ड पेंडेंट डिजाइन

फूलों से इंस्पायर्ड मंगलसूत्र पेंडेंट हमेशा ट्रेंड में रहते हैं। इसमें छोटे-छोटे गोल्ड पेटल्स और बीच में स्टोन या मोती लगाया जाता है। ये एकदम सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। ऐसे पेंडेंट गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन में क्लासिक डिजाइन है। 

लीफ (पत्ते) डिजाइन गोल्ड पेंडेंट

नैचर से इंस्पायर लीफ डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट बहुत ही ग्रेसफुल लगता है। इसमें गोल्ड की पतली पत्तियां बनाई जाती हैं। यंग महिलाओं के बीच ट्रेंडिंग ये डिजाइन मॉडर्न और यूनिक लगता है। 

36
हार्ट शेप, मिनी लटकन और जाल वर्क गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट
Image Credit : Pinterest

हार्ट शेप, मिनी लटकन और जाल वर्क गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट

हार्ट शेप गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट

हार्ट शेप पेंडेंट बहुत ही रोमांटिक और एलिगेंट डिजाइन होता है। इसमें गोल्ड फ्रेम के बीच में जाल वर्क, मीनाकारी डिजाइंस और बीड्स लटकन लगाए जाते हैं। नई शादीशुदा महिलाओं के लिए ये एकदम परफेक्ट है। ये हल्का होने की वजह से डेली वियर के लिए अच्छा रहता है।

मिनी लटकन गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट

मिनी लटकन डिजाइन ज्वेलरी में बहुत ट्रेंड में है। यह डिजाइन फ्रीडम और ब्यूटी को दर्शाता है। क्यूट और स्टाइलिश लुक के लिए आप इसे वेस्टर्न आउटफिट के साथ वियर करें। न्यू ब्राइड के लिए ये परफेक्ट रहेगा।

जाल वर्क गोल्ड पेंडेंट डिजाइन

इस डिजाइन में जाल वर्क बनाया जाता है जो मंगलसूत्र को एकदम सुंदर लुक देता है। शादी के बाद नया मंगलसूत्र बनवाने के लिए ये अच्छा ऑप्शन है।

46
पान डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट और मिनिमल वर्क गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट
Image Credit : Pinterest

पान डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट और मिनिमल वर्क गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट

पान डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट

पान डिजाइन गोल्ड ज्वेलरी में बहुत ही एलिगेंट और रॉयल माना जाता है। इसमें खूबसूरत कलर वर्क के साथ मीनाकारी की जाती है। ये बहुत यूनिक और लग्जरी डिजाइन है और एकदम हाई क्लास लुक देगा।

मिनिमल वर्क गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट

यह बहुत ही मॉडर्न और सिंपल डिजाइन पसंद है तो ऐसा मिनिमल वर्क गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट चुनें। जिसमें लाल रंग का काम और कटवर्क में बीड्स डिजाइन बनाया गया हो। ऐसी मिनिमलिस्ट ज्वेलरी ट्रेंड में है।

56
यूनिक पीकॉक मंगलसूत्र पेंडेंट और स्क्वायर शेप गोल्ड पेंडेंट
Image Credit : Pinterest

यूनिक पीकॉक मंगलसूत्र पेंडेंट और स्क्वायर शेप गोल्ड पेंडेंट

पीकॉक (मोर) डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट

भारतीय ज्वेलरी में मोर डिजाइन बहुत लोकप्रिय है। इस पेंडेंट में मोर की आकृति गोल्ड में उकेरी जाती है और कई बार इसमें रंगीन स्टोन भी लगाए जाते हैं। साड़ी और लहंगे के साथ ये एकदम ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देगा। इसे पहनकर साउथ इंडियन ज्वेलरी स्टाइल मिलेगा।

स्क्वायर शेप गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट

स्क्वायर शेप मंगलसूत्र पेंडेंट बहुत ही सिंपल लेकिन एलिगेंट डिजाइन होता है। इसमें गोल्ड सर्कल के अंदर डायमंड या ब्लैक बीड्स पैटर्न लगाया जाता है। मिनिमलिस्ट ज्वेलरी पसंद करने वालों के लिए ये हमेशा ट्रेंड में रहने वाला डिजाइन है। 

66
चांद डिजाइन और टेम्पल गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन
Image Credit : Pinterest

चांद डिजाइन और टेम्पल गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन

चांद डिजाइन मंगलसूत्र पेंडेंट

जो महिलाएं धार्मिक और आध्यात्मिक ज्वेलरी पसंद करती हैं, उनके लिए चांद शेप डिजाइन पेंडेंट बहुत अच्छा ऑप्शन है। ये आध्यात्मिक और पॉजिटिव वाइब्स के साथ सिंपल और अट्रैक्टिव लगता है। ऐसे पैटर्न डेली वियर के लिए भी बेस्ट हैं।

टेम्पल गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट

टेम्पल ज्वेलरी स्टाइल में देवी-देवताओं या पारंपरिक मोटिफ के डिजाइन होते हैं। साउथ इंडियन स्टाइल वाले मंगलसूत्र पेंडेंट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। ये शादी और त्योहारों के लिए परफेक्ट, भारी और रॉयल लुक देने वाली चॉइस हैं।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
मंगलसूत्र डिजाइन
ज्वेलरी डिजाइन
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chunky Silver Bangle Kada Designs: 25 ग्राम चांदी में 15 सिल्वर कड़ा डिजाइन, मुंडन पर भतीजे को पहनाएं
Recommended image2
Pakistani Jhanjhar Payal Designs: देसी लुक में परदेसी तड़का, पाकिस्तानी 7 पैजब डिजाइन से पाएं स्टाइल
Recommended image3
कम बजट में पाएं ग्लैमरस लुक, देखें 18KT गोल्ड बॉल चेन नेकलेस के 5 डिजाइन
Recommended image4
Gold Galaxy Earrings: फैशन से शुरू दास्तां, चुनें गोल्ड इयररिंग्स में 7 गैलेक्सी पैटर्न
Recommended image5
बेबी गर्ल और बॉय के लिए क्यूट प्योर सिल्वर चेन, मजबूती के साथ बनी रहेगी चमक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved