मदर्स डे रिटर्न गिफ्ट में बेटी को दें ये Rosin Bangles, स्टाइल होगी अपग्रेड
Mother’s Day 2026 Return Gift Idea: मदर्स डे पर बच्चे तो अक्सर अपनी मम्मी को गिफ्ट देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस खास दिन पर अपनी बेटी को रिटर्न गिफ्ट में क्या दिया जाए? तो रोजिन बैंगल्स एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

रोजिन बैंगल्स की खासियत
रोजिन बैंगल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये दिखने में बहुत रिच और हैवी लगती हैं, लेकिन असल में काफी लाइटवेट और कंफर्टेबल होती हैं। यही वजह है कि लड़कियां इन्हें लंबे समय तक आराम से पहन सकती हैं। इनमें प्लेन ग्लास चूड़ियों के साथ मोटिफ, एंटीक फिनिश और ग्लॉसी शाइन दी जाती है, जो इन्हें दूसरी बैंगल्स और कड़ों से बिल्कुल अलग बनाती है।
और पढे़ं- हाथों को दें हटकर लुक, ग्लास चूड़ियों संग रजवाड़ी कड़ा का नया ट्रेंड
पेटल्स डिजाइन रोजिन बैंगल्स
रोजिन बैंगल्स में पेटल डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें ड्राई फ्लावर्स या पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें बैंगल के अंदर सेट किया जाता है। इसके ऊपर रोजिन जेल की लेयर डालकर बैंगल को फिनिश दिया जाता है। खासकर यंग गर्ल्स इस तरह की बैंगल्स पहनना बहुत पसंद करती हैं। ये डिजाइन आसानी से 200 से 250 रुपये में मिल जाती है।
फ्लोरल डिजाइन रोजिन बैंगल्स
रोजिन बैंगल्स में फ्लोरल डिजाइन भी बहुत खूबसूरत लगती है। ट्रांसपेरेंट रोजिन के अंदर छोटे-छोटे फ्लावर्स की डिटेलिंग इन्हें बहुत एलिगेंट लुक देती है। आप मदर्स डे पर अपनी बेटी को इस तरह की फ्लोरल रोजिन बैंगल्स रिटर्न गिफ्ट में दे सकती हैं। इन्हें आर्टिफिशियल या रियल फ्लावर्स के साथ कस्टमाइज भी करवाया जा सकता है।
रोजिन कड़ा डिजाइन
रोजिन बैंगल्स में चंकी और चौड़े कड़े भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। खासकर यंग गर्ल्स इन्हें वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ पहनना पसंद करती हैं। आप अपनी बेटी को मदर्स डे रिटर्न गिफ्ट में इस तरह के रोजिन कड़ा सेट दे सकती हैं। इनमें ब्लू, येलो, पिंक या अपनी पसंद के दूसरे रंग और डिजाइन चुन सकती हैं।
रोजिन ब्रेसलेट डिजाइन
अगर आप चूड़ी या कड़े की जगह कुछ अलग देना चाहती हैं, तो रोजिन ब्रेसलेट भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें राउंड शेप में रोजिन का फ्लोरल डिजाइन बना होता है और आजू-बाजू चेन दी जाती है, जिससे ये ब्रेसलेट जैसा लुक देता है। ये देखने में बहुत स्टाइलिश और मॉडर्न लगता है।