Janmashtami 2026: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल का श्रृंगार खास बनाएं। देखें सिल्वर नेकलेस कीखूबसूरत और लेटेस्ट डिजाइन, जो कान्हा की पोशाक के साथ बेहद प्यारी लगेंगी। आप भी 916 प्योर सिल्वर में घर ला सकते हैं।
Shri Krishna Janmashtami 2026: श्री कृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी 2026 में 4 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार कर झूला झुलाने की प्रथा है। अगर आप भी हर साल कान्हा के सजाते हैं तो इस बार भी लड्डू गोपाल का भव्य श्रृंगार करते हुए चांदी की माला पहनाएं। यहां देखें सिल्वर नेकलेस की लेटेस्ट डिजाइन जिन्हें विकल्प बनाया जा सकता है।
लड्डू गोपाल सिल्वर नेकलेस
जब बात लड्डू गोपाल के श्रृंगार की आती है तो मनमोहक चांदी के हार की बात ही अलग है। यह हार छोटी-छोटी चमकीली सिल्वर बीडेड बॉल्स में पिरोकर बनाया गया है, बीच में प्यारा सा फ्लोरल पेंडेंट और उसपर कलरफुल नग लगे हैं। जबकि नीचे की तरफ टकते हुए दो छोटे घुंघरू नुमा बीड्स हैं। यह जन्माष्टमी के लिए बेस़्ट च्वाइस हो सकता है। सुनार के यहां ऐसे नेकलेस आसानी से मिल जाएंगे।

क्यों खरीदें?
- भारी-भरकम डिजाइन की बजाय यह सोबर हैं जो लड्डू गोपाल की छवि को निखारेगा
- रंग-बिरंगे नग किसी भी कलर की पोशाक से आसानी से मैच कर जाएगा
- धार्मिक रूप से चांदी को बहुत पवित-शीतल धातु माना जाता है, कान्हा के विग्रह की चमक बढ़ाएगा।
ये भी पढ़ें- भाई-भाभी के लिए 5 Rakhi Sets डिजाइन, किसके लिए बेस्ट और कीमत
डबल लेयर चांदी का हार

लड्डू गोपाल के गले की शोभा बढ़ाने के लिए आभूषण ऐसा चुनें जो केवल सुंदर न बल्कि दिव्यता में भी चांद लगाएं। 916 शुद्ध सिल्वर पर बना यह नेकलेस दो लेयर में आता है, जहां बारीक डिजाइन के साथ मोतियों को पिरोया गया है। यह छोटे से लॉकेट संग आता है, जिसमें गहरा नीला और चमकदार लाल नग लग हुआ है। जबकि पेंडेंट के नीचे लटकन मोती खूबसूरत लग रही हैं।
क्यों खरीदें ?
- इस नेकलेस में छोटे नग और मोतियों का काम है
- हार को शुद्ध चांदी पर है जो कान्हा जी के गले की आभा बढ़ाएगा
- सिंपल डिजाइन होकर इसे आसानी से पहनाया जा सकता है
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर इन आसान आइडियाज से सजाएं क्लासरूम का Blackboard
स्टाइलिश सिल्वर नेकलेस प्राइस

कान्हा जी के अलौकिक श्रृंगार में कुछ नया देखने की चाहत जन्माष्टमी के मौके पर हर किसी की होती है। तस्वीर में तीन अलग-अलग डिजाइन के हार दिखाए गए हैं, जो ट्रेडिशनल कारीगरी का बेहतरीन उदाहरण है। पहला पीस सिंगल लेयर चेन में जिसे स्पेशल लाल मोतियों के ड्रॉप्स बना रहे हैं। वहीं, दूसरी डिजाइन में भी मोतियों वाली चेन जो नारंगी संग के लटकन संग आता है। जबकि तीसरा पैटर्न थोड़ा अलग और मजबूत है, इसे लिंक पैटर्न पर तैयार किया गया है।
क्यों खरीदें ?
- इस कलेक्शन में सिंगल लेयर से मजबूत चिंक लेन विकल्प मिलते हैं
- रंग-बिरंगे मोती आकर्षण का केंद्र
- डेली वियर के लिए परफेक्ट विकल्प
