- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Silver Bangles: हाथों में पाएं चांद की चमक, ट्राई करें 5 प्योर चांदी कंगन डिजाइंस
Silver Bangles: हाथों में पाएं चांद की चमक, ट्राई करें 5 प्योर चांदी कंगन डिजाइंस
Silver Bangles: चांदी के कंगन पहनने के क्या फायदे होते हैं? कौन सा सिल्वर कंगन डिजाइन रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतर है? ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर कंगन किस तरह के आउटफिट के साथ अच्छा लगता है?

चांदी के कंगन (Silver Bangles) की मांग फिर से बहुत तेजी से बढ़ गई है। सोने की महंगाई के बीच लोगों का रुझान चांदी की तरफ जा रहा है। ट्रेडिशनल से अलग मॉडर्न कंगन लड़कियां खूब ट्राई कर रही हैं। तो चलिए दिखाते हैं, 5 खूबसूरत कंगन, जिसे आप अपने लिए डेली वियर या फिर पार्टी वियर के लिए चुन सकती हैं।

हुक स्टाइल फ्लोरल चांदी का कंगन
जेन जी गर्ल के लिए यह चांदी का कंगन परफेक्ट हैं। हुक स्टाइल के साथ बने कंगन में सिल्वर बीड्स लगाया गया है। वहीं दूसरे छोर पर फ्लोरल वर्क है। सिंगल हैंड में आप इसे स्टाइल करके ऑफिस जा सकती हैं। एथनिक वियर के साथ-साथ यह वेस्टर्न ड्रेस पर भी परफेक्ट लगेगी। 5-10 हजार में इस तरह के कंगन आपको मिल जाएंगे।
जालीदार लीफ वर्क सिल्वर कंगन
जालीदार लीफ वर्क सिल्वर कंगन ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न वाइब देती है। इसे आप डेली वियर के साथ-साथ फंक्शन में स्टाइल करके खूबसूर लुक पा सकती हैं। इस तरह के चांदी के कंगन आप 3 हजार के अंदर खरीद सकती हैं।
मीनाकारी वर्क कंगन
राउंड-राउंड शेप के साथ बने इस कंगन की ब्यूटी देखते ही बनती हैं। इस कंगन में कलरफुल मीनाकारी वर्क किया गया है। आप इस तरह के कंगन डेली वियर में ट्राई कर सकती हैं। मॉडर्न के साथ-साथ यह ट्रेडिशनल लुक भी देती है।
ट्रेडिशनल कंगन
अगर आपको ट्रेडिशनल कंगन पहनना पसंद है, तो यह डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है। मोर (Peacock) स्टाइल में बने इस कंगन में उभरा हुआ पैटर्न दिया गया है। इसे आप एथनिक वियर के साथ-साथ टी-शर्ट या शर्ट के साथ भी पहन सकती हैं और एक स्टाइलिश बोहो लुक पा सकती हैं। यह डिजाइन Gen Z लड़कियों के बीच काफी फेमस है।
उम्र बढ़ने के साथ बढ़ेगा स्टाइल, सिल्वर पायल के ये डिजाइन लगेंगे बेहद खूबसूरत
लीफ कट प्योर चांदी का कंगन
एडजस्टेबल पैटर्न में बना यह कंगन बेहद खूबसूरत लगता है। इसे लीफ कट डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। प्योर सिल्वर में आप इस तरह के कंगन ट्राई कर सकती हैं। एडजस्टेबल होने की वजह से यह हर साइज की कलाई में आसानी से फिट हो जाता है।
और पढ़ें: इयररिंग से ब्रेसलेट तक, छोटी सी सेफ्टी पिन से बनाएं ये खूबसूरत ज्वेलरी पीस