- Home
- Lifestyle
- jewellery
- Silver Bracelet: डायमंड से चमकेंगे 2k के अंदर मिलने वाले 5 सिल्वर ब्रेसलेट, बैंगल की नहीं जरूरत
Silver Bracelet: डायमंड से चमकेंगे 2k के अंदर मिलने वाले 5 सिल्वर ब्रेसलेट, बैंगल की नहीं जरूरत
Sterling Silver Bracelet: 2 हजार में कौन से Silver Bracelet सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं? क्या सिल्वर ब्रेसलेट पहनने के बाद बैंगल्स की जरूरत पड़ती है? मल्टी कलर स्टोन वाले सिल्वर ब्रेसलेट कैसे स्टाइल करें?

फ्लोरल बॉल डिजाइन सिल्वर ब्रेसलेट
अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो आप डायमंड जैसे चमकने वाले सुंदर सिल्वर ब्रेसलेट 2000 की रेंज में खरीद सकते हैं। ऐसे ब्रेसलेट में आपको एक नहीं बल्कि कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे। गर्ल्स की पहली पसंद फ्लोरल डिजाइन वाले ब्रेसलेट के साथ बॉल लटकन भी आप चुन सकते हैं। चांदी से बने यह ब्रेसलेट काफी चमकीले होते हैं और इन्हें पहनने के बाद बैंगल्स की जरूरत महसूस नहीं होती।

मल्टीकलर स्टोन सिल्वर ब्रेसलेट
अगर चांदी चमक के साथ आपको हाथों में और भी रंग चाहिए, तो चांदी के साथ मल्टी कलर स्टोन सिल्वर ब्रेसलेट चुनें। इसमें आपको ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज, येलो कलर के स्टोन मिल जाएंगे, जो कि काफी सुंदर दिखते हैं। ऐसे ब्रेसलेट को आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है। इसलिए इस ब्रेसलेट को किसी भी हाथ में पहन सकते हैं।
मयूर पंख डिजाइन ब्रेसलेट
चांदी की चेन के साथ मयूर पंख के डिजाइन वाले सिल्वर ब्रेसलेट काफी रॉयल लुक देते हैं और इन्हें बनाने में कम चांदी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे ब्रेसलेट 2000 में खरीदे और किसी भी खास ओकेजन में सूट या साड़ी के साथ पहनें। आप चाहे तो ऐसे ब्रेसलेट के साथ सिल्वर की चूड़ियां भी कैरी कर सकती हैं।
लीफ डिजाइन मिनिमल ब्रेसलेट
आप हल्के और सुपर लुक वाले चांदी ब्रेसलेट में लीफ डिजाइन चुनें। इसमें पत्तियों को काफी बारीकी से तराशा जाता है। जिससे साफ कट का डिजाइन दिखाई देता है। ऐसे ब्रेसलेट एडजेस्टेबल होते हैं और आसानी से छोटे या बड़े किए जा सकते हैं। ऑफिस गोइंग लेडी के लिए ऐसे ब्रेसलेट बेस्ट ऑप्शन हैं।
और पढ़ें: Green Churi Price: बकरीद पर पहनने के लिए 6 ग्रीन चूड़ी डिजाइंस, हर आउटफिट पर लगे
एडजेस्टबल सिल्वर ब्रेसलेट डिजाइन
अगर आप लटकन के साथ रॉयल लुक वाले ब्रेसलेट खरीदना चाहती हैं, तो एडजेस्टेबल सिल्वर ब्रेसलेट खरीदें। इसमें आपको चार्म लुक के साथ मिनिमल डिजाइन ब्रेसलेट भी मिल जाएंगे। एडजेस्टेबल ब्रेसलेट लंबे समय तक चलते हैं और 2000 रु की रेंज के अंदर आसानी से आ जाते हैं।
और पढ़ें: Baby Stone Payal: नामकरण में भांजी को गिफ्ट करें ये रंग-बिरंगी स्टोन पायल