Cleaning Silver the Non-Toxic Way: घर पर सिर्फ ₹10 में चांदी साफ करने का असरदार लिक्विड बनाएं। यह मिश्रण कालापन हटाकर चांदी को तुरंत नई जैसी चमक देता है।

चांदी के गहने खूबसूरत तो लगते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में उन पर काला पन, ऑक्सिडेशन और धूल जमना आम बात है। मार्केट में मिलने वाले सिल्वर पॉलिश और क्लीनिंग लिक्विड महंगे भी होते हैं और केमिकल-बेस्ड भी। इसलिए आज हम बता रहे हैं 10 रुपये में घर पर तैयार होने वाला सिल्वर क्लीनर, जो सुरक्षित, इफेक्टिव और बिल्कुल हेवी शाइन वाला रिजल्ट देता है। यह लिक्विड रिंग्स, पायल, कड़ा, चूड़ी, झुमके, सिंदूरदानी, पूजा के बर्तन सबकुछ साफ कर देता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिर्फ 10 रुपये में बनाएं होममेड चांदी सफाई लिक्विड

यह फॉर्मूला 100% काम करता है और बिल्कुल घर की बुनियादी चीजों से बनेगा। 

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 चम्मच मीठा सोडा/सोडियम बाइकार्बोनेट 
  • 1 चम्मच नमक
  • 1 कटोरी गर्म पानी 
  • 1 छोटा टुकड़ा एल्यूमिनियम फॉयल
  • 2 बूंद डिशवॉश लिक्विड

और पढ़ें - Pyrite Anklet: पाइराइट एंकलेट स्लीक 7 डिजाइंस, 500Rs में चुनें लकी गिफ्ट

कैसे बनाएं होममेड सिल्वर क्लीनर लिक्विड? 

Step 1: बर्तन में फॉयल बिछाएं: एक स्टील या ग्लास बाउल लें और अंदर एल्यूमिनियम फॉयल लगा दें—चमक की असली केमिकल रिएक्शन यहीं होगा।

Step 2: क्लीनिंग मिक्स डालें: अब बाउल में डालें 1 चम्मच बेकिंग सोडा 1 चम्मच मीठा सोडा 1 चम्मच नमक 2 बूंद डिशवॉश लिक्विड। 

Step 3: ऊपर से गर्म पानी डालें: अब इस मिक्स पर गर्म पानी डालें। तेजी से बबल्स बनेंगे—यही ऑक्सिडेशन हटाने की प्रक्रिया है।

Step 4: चांदी के गहने डालें (5 मिनट): अपने चांदी के गहने इस लिक्विड में डालकर 5–7 मिनट छोड़ दें। काले धब्बे, जमाव और मैल तुरंत छूटने लगता है।

Step 5: निकालकर साफ करें: गुनगुने पानी से धोकर सॉफ्ट कपड़े से पॉलिश करें। गहने नए जैसे चमकने लगेंगे।

और पढ़ें - 250Rs गोल्ड प्लेटिंग बैंगल, डेली रफ यूज के लिए शाइनी 7 डिजाइन

यह लिक्विड इतना असरदार क्यों है? 

बेकिंग सोडा और नमक का कॉम्बिनेशन काला पन हटाता है। वहीं डिशवॉश लिक्विड हमेशा गंदगी और ऑयल खत्म करता है। वहीं एल्यूमिनियम फॉयल सिल्वर की नेचुरल शाइन वापस देता है। यह कॉम्बिनेशन एक इलेक्ट्रो-केमिकल रिएक्शन करता है जिससे ऑक्सिडेशन हटकर सिल्वर फिर से सफेद और चमकीला दिखने लगता है।