Stylish Silver Earrings Designs: हल्के लेकिन रॉयल लुक देने वाले सिल्वर इयररिंग्स डिजाइन 700 से 3000 रु. तक खूबसूरत पीस जो हर आउटफिट पर लगेंगी खूबसूरत।

आजकल मिनिमल वर्क ज्वेलरी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। एक तो ये स्टाइलिश लगती है और बिना परेशानी इसे दिनभर पहना भी जा सकता है। हालांकि, जब बात पार्टी-फंक्शन की आती है तो अभी भी ज्यादातर वुमन हैवी और ट्रेडिशनल जूलरी को तवज्जों देती हैं। अगर आप भी उन्हीं से हैं तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं पारंपरिक फैशन में मॉडर्न ट्रेंड जोड़ने वाले Silver Earrings Designs, जो रिच लुक देने के साथ वजन में हल्के हैं। इन्हें हर तरह की ड्रेस पर किसी भी मौके पर कहीं भी बिना परेशानी पहना जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवी मोटिफ सिल्वर स्टड

दक्षिण भारतीय कला और कंपू डिजाइन इयररिंग्स के इंस्पायर्ड सिल्वर स्टड अंडाकार शेप में आती है। जिसमें गुलाबी रंग का स्टोन लगा है। ठीक नीचे लक्ष्मी की बहुत सुंदर और बारीक नक्काशी की गई है जो इसे एंटिक और ऑक्सीडाइज्ड लुक देती है। 925 स्टर्लिंग सिल्वर पर ये 1500 रु. तक मिल जाएंगे। सिल्वर खरीदने का बजट नहीं है तो मिलती-जुलती डिजाइन, 150-300 रु. के बीच खरीदें। यह सिंपल कॉटन साड़ियों, कुर्तियों और पर सबसे ज्यादा जंचते हैं।

स्टोन सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स

आजकल शुद्ध चांदी से हटकर ऑक्सीडाइज्ड मिक्स इयररिंग्स भी लोगों को खूब भा रहे हैं। यह फ्यूजन+मॉडर्न लुक का बेस्ट कॉम्बो है। जहां ऊपर की ओर चमकदार मोती और बीच में स्टोन लगे हैं। वहीं, किनारों पर छोटे-छोटे क्रिस्टल स्टोन खूबसूरती बढ़ा रही है। यह पीस काफी ज्यादा वर्सेटाइल है, जो डेली वियर, ऑफिस से गेट-टुगेदर के लिए बेस्ट है। रियल सिल्वर पर ये 1500-1800 रु. तक बनवाएं जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दाम कम फैशन में दम ! 5000 रु. में गोल्ड चिक इयररिंग्स

ट्रेडिशनल सिल्वर पीकॉक डैंगलर्स

लटकन और डैंगलर वर्क पर आने वाले ट्रेडिशनल सिल्वर इयररिंग्स पारंपरिक कैरी जैसे लगते हैं। इसे प्लेन रखने की बजाय गुलाबी, लाल पत्थरों से सजाया गया है। साथ में सॉलिड बीड कमाल लगता है। चूंकि ये थोड़ी हैवी डिजाइन है ऐसे में 1500-3000 रु. तक खर्च करने पड़ सकते हैं। आप इसे डेली वियर तो नहीं लेकिन फेस्टिव सीजन, शादियों और संगीत में पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- स्टाइल जो बोले टॉप क्लास, पहनें बंगाली सीताहार डिजाइन

मीनाकारी स्टोन सिल्वर झुमका

Silver Jhumki डिजाइन हर फेस कटिंग पर कमाल लगती है। इसमें टियरड्रॉप शेप पर बीच में बड़ा सा गहरे लाल रंग का नग लगा हआ है। साथ में छोटा ऑक्सीडाइज्ड वर्क कमाल लगता है। 925 सिल्वर पर इन्हें 2500 रु. तक चुना जा सकता है। यह ऑफिस से लेकर पार्टी-फंक्शन के लिए सस्ता और क्लासी च्वाइस है।

लीफ शेप सिल्वर इयररिंग्स

डेलीकेट पैटर्न और नाजुक डिजाइन पर सिल्वर इयररिंग्स चुन सकते हैं। इसके ऊपरी हिस्से में फ्लावर स्टड लगा हुआ है, साथ में हैंगिंग लीफ खूबसूरत लग रही है। इस पत्ती पर बारीक लाइनिंग की नक्काशी है, जो ग्लॉसी चमक लुक देती है। रोजाना पहनने के लिए यह परफेक्ट च्वाइस है। यदि आप हल्की और मिनिमल जूलरी कॉम्बो एक साथ चाहती हैं इसे चुनना बनता है।

पिंक स्टोन पर्ल सिल्वर स्टड

यह खूबसूरत चांदी टॉप्स डिजाइन है, जो मूंगा रंग स्टोन संग आता है। साथ में मैट फिनिश इसे और भी मैट फिनिश लुक देता है। किनारों पर लगी मोतियों का बॉर्डर क्लीन-नीट लुक देता है। 700-1500 रु. तक इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। इसे किटी पार्टी, ऑफिस, साड़ी, पेस्टल कलर सूट्स संग पहन फ्यूजन स्टाइल रीक्रिएट करें।