Silver kamarband Designs: चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप ज्वेलरी के साथ निवेश भी करना चाहते हैं, तो हम आपको कमरबंद बेस्ट ऑप्शन है। यहां पर कुछ डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसे आप अपनी पसंद का खरीद सकती हैं।

Silver kamarband Latest Designs: चांदी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब सिल्वर का रेट 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुका है। ऐसे में अगर आप ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो चांदी की कमरबंद एक स्मार्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। कमरबंद शादी में दुल्हन को चढ़ाया जाता है और पर्व-त्योहार में साड़ी या लहंगे पर इसे पहनने से एक अलग ही रीगल लुक क्रिएट होता है। इतना ही नहीं कमरबंद का हैवी डिजाइंस ही ज्यादा लोग पसंद करते हैं, इसलिए यह एक अच्छा इंवेस्टमेंट भी हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिनिमल कमरधनी या कमरबंद

चांदी की कमरधनी भारतीय संस्कृति में हमेशा से खास रही है। आजकल इसे सिर्फ ट्रेडिशनल नहीं, बल्कि मॉडर्न आउटफिट्स के साथ भी स्टाइल किया जा रहा है। मिनिमल चेन कमरबंद जिसे आप साड़ी और लहंगे के साथ भी कैरी कर सकती हैं। अगर आपको वेस्टर्न ड्रेस के साथ फ्यूजन लुक क्रिएट करना है, तो भी आप इसे स्टाइल कर सकती हैं।

चेन कमरबंद डिजाइंस

यहां पर दो कमरबंद डिजाइंस दिखाए गए हैं, जिसे आप ट्रेडिशनल तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप इसे वेस्टर्न ड्रेस पर बेल्ट की तरह भी यूज कर सकती हैं। सिल्वर बेल्ट की डिटेलिंग के साथ नीचे चेन जोड़ा गया है। कलरफुल स्टोन भी इसमें जड़ा गया है। इस तरह की कमरबंद आपको 250-300 ग्राम में मिल जाएंगे। 

ट्रेडिनशल हैवी कमरबंद

हैवी ट्रेडिशनल कमरबंद आज भी दुल्हनों की पहली पसंद मानी जाती है। इसे आमतौर पर कई लेयर्स में डिजाइन किया जाता है, जिसके बीच में बड़ा पेंडेंट और नीचे हैंगिंग झुमकों का खूबसूरत वर्क होता है। साड़ी या लहंगे के साथ सिल्वर कमरबंद शाही और रॉयल लुक देता है। वजन की बात करें तो इस तरह का कमरबंद करीब 500 ग्राम में मिल जाता है। यानी एक बार ऐसा कमरबंद खरीदने पर यह स्टाइल के साथ-साथ सिल्वर में अच्छा-खासा निवेश भी साबित होता है।

और पढ़ें: 2K में महंगा क्रिसमस गिफ्ट, गर्लफ्रेंड को जरूर दिलाएं 6 जूलरी

खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा 925 या 999 हॉलमार्क सिल्वर ही खरीदें
  • वजन और मेकिंग चार्ज की सही जानकारी लें
  • ट्रेंड के साथ-साथ क्लासिक डिजाइन चुनें, ताकि वैल्यू बनी रहे

अगर आप ज्वेलरी में पैसा लगाना चाहती हैं, तो इस समय चांदी की कमरबंद फैशन के साथ-साथ फ्यूचर इन्वेस्टमेंट के लिए भी एक गुड च्वाइस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: बेटी के न्यू ईयर लुक के लिए परफेक्ट हैं ये 6 क्यूट इयररिंग डिजाइन