मेंटल हीलिंग+स्टाइल, ट्राय करें सिल्वर और पर्ल रिंग के शानदार डिजाइंस
pearl silver ring Designs: चांदी की ज्वेलरी लगातार स्टाइल स्टेमेंट यंग गर्ल की बनती जा रही है। अगर इसमें पर्ल जुड़ जाता है, तो लुक और भी शानदार उभरता है। यहां पर हम दिखाएंगे पर्ल और सिल्वर के 5 रिंग्स डिजाइंस।

चांदी और मोती दोनों पहनना स्टाइल के साथ-साथ हेल्थ के मद्देनजर भी अच्छा होता है। सिल्वर और पर्ल रिंग पहनने से मेंटल पीस मिलता है। गुस्सा शांत होता है। मन शीतल रहता है। सिंपल रिंग की जगह अब मॉर्डन डिजाइन बनाने पर भी जोड़ दिया जा रहा है।
पेट्लस एंड पर्ल सिल्वर रिंग
सिल्वर में अब मॉर्डन रिंग डिजाइन आने लगे हैं। सिंपल सिल्वर पर्ल रिंग की जगह आप कुछ इस तरह का पेट्लस पैटर्न रिंग ट्राई कर सकती हैं। जेन जेड जिसे अजीबो-गरीब डिजाइन पहनना पसंद है, वो इस तरह की रिंग पहनकर अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैंं। इसके साथ ही उनका मेंटल हेल्थ भी सही रहेगा।
बिग साइज सिल्वर एंड पर्ल रिंग डिजाइन
कहते हैं कि चांदी और पर्ल जितने बड़े आकार में पहने जाएं, उनका असर उतना ही ज्यादा हेल्थ पर दिखाई देता है। अगर आप हाथों को विंटेज के साथ मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो चौड़े डिजाइन की सिल्वर रिंग चुनें और उसमें बड़े साइज की पर्ल सुनार से ऐड कराएं।
सिल्वर पर्ल रिंग विद एडी एंड क्राउन पर्ल सिल्वर रिंग
यहां पर चांदी में दो रिंग डिजाइन दिखाए गए हैं। एक रिंग में बड़े साइज का पर्ल बीच में ऐड किया गया है और उसके चारों तरफ एडी पिरोया गया है। जिससे वो किसी भी खास ओकेजन पर पहनने के लिए परफेक्ट रिंग डिजाइन बन गया है। वहीं प्रिसेस लुक की चाहत रखने वाली लड़कियों के लिए दूसरा रिंग बेस्ट है। क्राउन शेप में बने इस रिंग में बड़े साइज का पर्ल ऐड किया गया है।
ड्यूल पर्ल सिल्वर रिंग डिजाइंस
इस तस्वीर में हमने दो रिंग डिजाइन दिखाए हैं, जो ड्यूल पर्ल से बने हैं। यंग गर्ल्स के बीच ये डिजाइन काफी फेमस है। ये दोनों हाथों को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं। ओपन एडजस्टेबल स्टाइल इन्हें पहनने में कंफर्टेबल और ट्रेंडी बनाता है। मिनिमल क्रिस्टल डिटेलिंग रिंग्स को मॉडर्न टच देती है। डेली वियर से लेकर ऑफिस और पार्टी लुक तक, ये रिंग्स हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्लीक सिल्वर एंकलेट डिजाइंस, वर्किंग लेडीज+यंग गर्ल्स के लिए बेस्ट डेली वियर