Toe Ring sterling silver flower bichiya for Women: फ्लोवर डिजाइन सिल्वर बिछिया आपके लुक में क्यूटनेस, एलिगेंस और ट्रेडिशनल टच जोड़ती है। छोटे-छोटे स्टोन के साथ बने ये डिजाइंस बड़ा स्टाइल इम्पैक्ट बन सकते हैं।

भारतीय ट्रेडिशन (परंपरा) में बिछिया (Toe Ring) सिर्फ एक ज्वेलरी पीस नहीं, बल्कि शादीशुदा महिलाओं की पहचान भी होती है। आजकल सिल्वर (चांदी) बिछिया में फ्लोरल (फूल) डिज़ाइन और स्टोन वर्क का ट्रेंड काफी बढ़ गया है, जो इसे और भी खूबसूरत और मॉडर्न बना देता है। अगर आप अपनी पैरों की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं, तो ये 7 फ्लोवर स्टाइल बिछिया डिजाइन जरूर ट्राय करें।

सिंपल फ्लावर स्टड बिछिया

यह डिजाइन बहुत मिनिमल और एलिगेंट होता है। छोटे से फूल के आकार में बनी बिछिया, जिसके बीच में एक छोटा स्टोन लगा होता है। यह रोज पहनने के लिए परफेक्ट है और स्लिम पैरों पर बहुत सॉफ्ट लुक देता है।

और पढ़ें - 1Gram Gold Ring: 1 ग्राम गोल्ड रिंग, स्लिम फिंगर के लिए 9 गर्ली डिजाइन

स्टोन स्टडेड फ्लोरल बिछिया

इसमें फूल के हर पंखुड़ी पर छोटे-छोटे स्टोन लगे होते हैं। यह डिजाइन ज्यादा शाइनी और अट्रैक्टिव लगता है, जो फेस्टिव या पार्टी वियर के लिए बेस्ट है। चलते समय इसकी चमक बहुत सुंदर लगती है।

लीफ विद फ्लावर कॉम्बो बिछिया

इस डिजाइन में फूल के साथ पत्तियों (लीफ) का पैटर्न भी जुड़ा होता है। यह नैचुरल और यूनिक लुक देता है। अगर आप कुछ अलग और ट्रेंडी चाहती हैं, तो यह डिजाइन बहुत अच्छा ऑप्शन है।

डबल फ्लावर बिछिया

इसमें एक की जगह दो छोटे-छोटे फूल जुड़े होते हैं। यह डिजाइन थोड़ा हैवी लगता है लेकिन फिर भी डेलिकेट फील देता है। यह खासकर वेडिंग या फंक्शन के लिए परफेक्ट है।

और पढ़ें - 9KT गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइंस, स्लिम कलाई के लिए 7 स्टनिंग डिजाइन

पर्ल फ्लावर बिछिया डिजाइन

इस डिजाइन में फूल के सेंटर में मोती (पर्ल) लगा होता है। यह बहुत सॉफ्ट और क्लासी लुक देता है। अगर आप ज्यादा शाइन नहीं बल्कि एलिगेंस चाहती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

एडजस्टेबल फ्लावर बिछिया

यह ओपन एंड (खुली) बिछिया होती है, जिसे आप अपने साइज के हिसाब से एडजस्ट कर सकती हैं। इसमें छोटा फ्लावर डिजाइन होता है और यह बहुत कम्फर्टेबल रहती है। साथ ही ये डेली वियर के लिए परफेक्ट रहती है।

ऑक्सीडाइज्ड फ्लावर बिछिया

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर (ब्लैक फिनिश) में बनी फ्लावर बिछिया आजकल काफी ट्रेंड में है। यह ट्रेडिशनल और एथनिक लुक देती है और खासकर इंडियन आउटफिट्स के साथ बहुत खूबसूरत लगती है।