चांदी सिर्फ एक खूबसूरत धातु नहीं है, बल्कि यह इतिहास, साइंस, टैक्नोलॉजी और हेल्थ – सभी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसकी चमक और महत्व दोनों समय के साथ और बढ़ते जा रहे हैं।
चांदी (Silver) न सिर्फ एक कीमती धातु है, बल्कि इसकी पहचान हजारों साल से शुद्धता, सुंदरता और उपयोगिता के लिए होती रही है। ज्यादातर लोग इसे गहनों या बर्तनों में ही देखते हैं, लेकिन असल में चांदी के बारे में कई इंट्रेस्टिंग फैक्ट ऐसे हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए जानते हैं चांदी से जुड़े 10 अनसुने फैक्ट, इसके प्रोडक्शन से लेकर दुनिया में कहां सबसे ज्यादा पाई जाती है।
चांदी पृथ्वी के अंदर कैसे बनती है?
चांदी मुख्य रूप से ज्वालामुखीय एक्टिविटी और भूगर्भीय प्रक्रियाओं के दौरान बनती है। यह अक्सर तांबा, सोना, सीसा और जिंक की खानों के साथ पाई जाती है। चांदी प्योर फॉर्म में भी मिल सकती है, लेकिन ज्यादातर यह अयस्क (Ore) के रूप में निकलती है।
और पढ़ें - टैसल्स सिल्वर पायल की हाई डिमांड, 3K में खरीदें फैंसी डिजाइंस
Fact 1: प्राचीन सभ्यताओं में चांदी का रोल
मिस्र, ग्रीस, रोम और सिंधु घाटी सभ्यता में चांदी को बेहद कीमती माना जाता था। प्राचीन मिस्र में तो चांदी का मूल्य सोने से भी ज्यादा था क्योंकि यह बेहद दुर्लभ थी।

Fact 2: चांदी दुनिया का सबसे अच्छा कंडक्टर
अगर बात बिजली और गर्मी के कंडक्शन की हो, तो चांदी सबसे आगे है। यही कारण है कि हाई-क्वालिटी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, सोलर पैनल और वैज्ञानिक उपकरणों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
Fact 3: दुनियाभर में चांदी कहां सबसे ज्यादा मिलती है?
मैक्सिको दुनिया में सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन करता है। इसके बाद पेरू, चीन, रूस और पोलैंड का नाम आता है। भारत में राजस्थान, झारखंड और आंध्र प्रदेश में इसकी खदानें हैं।
और पढ़ें - स्लिम फिट लगेंगे ब्लैक बीड्स ब्रेलसेट, कम गोल्ड में 5 फैंसी डिजाइन
Fact 4: चांदी का रंग बदलने का कारण
चांदी हवा में मौजूद सल्फर और नमी के संपर्क में आने पर ऑक्सीडाइज होकर काली पड़ जाती है। इसे टार्निश कहा जाता है, जिसे साफ करके फिर से चमकदार बनाया जा सकता है।
Facts 5: हेल्थ और आयुर्वेद में चांदी का असर
आयुर्वेद में चांदी को ठंडी तासीर वाला माना जाता है। चांदी के बर्तन में पानी या दूध पीने से शरीर में ठंडक और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
Facts 6: चांदी का इस्तेमाल कहां-कहां
अंतरिक्ष में NASA जैसे स्पेस एजेंसियां स्पेसशिप और अंतरिक्ष यान में चांदी-लेपित मटीरियल का इस्तेमाल करती हैं ताकि तापमान नियंत्रित रहे और रेडिएशन से बचाव हो सके।
और पढ़ें - भतीजी को पहनाएं 6 चांदी के कड़े, डिजाइंस देख भाभी भी होंगी खुश

Facts 7: चांदी का पहला सिक्का
चांदी के सिक्के सबसे पहले 600 ईसा पूर्व लिडिया (अब तुर्की का हिस्सा) में बनाए गए थे। इसके बाद यह प्राचीन सभ्यताओं में मुद्रा के रूप में प्रचलित हुई।
Facts 8: चांदी का एंटीबैक्टीरियल गुण
चांदी में प्राकृतिक रूप से बैक्टीरिया को मारने की क्षमता होती है। इसी वजह से पुराने समय में घावों पर चांदी की परत या चांदी के बर्तन में रखा पानी इस्तेमाल किया जाता था।
Facts 9: आज के समय में चांदी की डिमांड
आज चांदी का इस्तेमाल सिर्फ आभूषणों और बर्तनों में ही नहीं, बल्कि मोबाइल, लैपटॉप, मेडिकल उपकरण, सोलर पैनल और मिरर बनाने में भी किया जा रहा है।
