DIY Bangles Design: पुरानी कांच की चूड़ियों से घर में बनाएं खूबसूरत वेलवेट बैंगल। जानें DIY बनाने का आसान तरीका, जरूरी डेकोरेटिव आइटम्स और कम खर्च में ब्राइडल लुक वाली चूड़ियां तैयार करने के सिंपल स्टेप्स।

अगर आपके पास कांच की पुरानी चूड़ियां रखी हैं, तो मार्केट से नई वेलवेट की चूड़ियां खरीदने के बजाय उन्हें घर में आसानी से तैयार करें। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि घर में कैसे कांच को चूड़ियों से वेलवेट चूड़ियां तैयार कर सकते हैं? जी हां! यह बेहद सिंपल तरीका है। आपको सिर्फ कांच की चूड़ियां, वेलवेट का कपड़ा और कुछ डेकोरेटिव आइटम्स की जरूरत पड़ेगी। अगर आप कुल खर्च मिला भी लेते हैं, तो सिर्फ आपको डेकोरेटिव आइटम्स खरीदने में 200 से ₹300 का खर्च करना पड़ेगा। ऐसा करके घर में ही हजार रुपए की सुंदर चूड़ियां तैयार हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि कैसे घर में कांच की चूड़ियों से वेलवेट रकी चमकदार और सुंदर चूड़ियां तैयार कर सकते हैं। 

बैंगल में इस्तेमाल हुई डेकोरेटिव आइटम्स

अगर आपके पास कांच की चूड़ियां और वेलवेट का कपड़ा है, तो डेकोरेटिव आइटम्स आपको 200 के अंदर में आसानी से मिल जाएगा। वहीं भारी ब्राइडल डिजाइन लुक तैयार करने के लिए मटेरियल थोड़ा महंगा पड़ेगा। साथ में फैब्रिक ग्लू, कैंची, पतली टेप की जरूरत पड़ेगी।

  • गोल्डन बीड चेन
  • पर्ल लेस
  • कुंदन स्टोन
  • फ्लोरल स्टोन मोटिफ
  • गोल्ड मेटल बॉल चेन
  • स्टोन लेस बॉर्डर
  • वेलवेट रिबन या वेलवेट कपड़ा

और पढ़ें: Choti Lac Bangles: लाख की चोटी कंगन से सजाएं कलाई, 7 डिजाइंस पर फिसलेगा दिल

घर में ग्लास वेलवेट बैंगल बनाने के सिंपल स्टेप्स

  1. सबसे पहले कांच की चूड़ियों की अच्छी तरीके से जांच करें कि वह कहीं से टूटी तो नहीं है? इसके बाद उन्हें सूखे कपड़े से अच्छी तरीके से साफ कर लें ताकि धूल न लगी रहे।
  2.  अब आपको वेलवेट रिबन या वेलवेट के कपड़े की पतली स्ट्रिप तैयार करनी है। कोशिश करें कि रिबन ज्यादा मोटा ना हो। अगर वेलवेट का कपड़ा पतला होगा, तो यह आसानी से चूड़ी में फिक्स हो जाएगा।
  3.  चूड़ी के एक छोटे हिस्से पर थोड़ा सा ग्लू लगाएं। अगर ज्यादा ग्लू लगा देंगे, तो फिनिशिंग खराब हो सकती है। ब्लू लगाने के बाद वेलवेट रिबन को तिरछी तरीके से धीरे-धीरे चूड़ी पर लपेटे। ध्यान रखें की बीच में गैप ना रहे।
  4.  अगर आपको कड़े का डिजाइन क्रिएट करना है, तो पहले ही कांच की चार चूड़ियों को एक साथ गोलाई में चिपका लें और उसके बाद वेलवेट का कपड़ा लगाएं।
  5.  रिबन पूरा होने पर आखरी वाले हिस्से में ग्लू लगाकर अच्छी तरीके से दबा दें। अब इसे कुछ देर तक सूखने दें। ग्लास वेलवेट बैंगल को चमकदार लुक देने के लिए आप इसमें मोती, कुंदन स्टोन, गोल्ड बीड्स चेन भी लगा सकती हैं।
  6.  चूड़ियों को करें 15 से 20 मिनट तक सूखने दें ताकि सारी सजावट अच्छी तरीके से सेट हो जाए। आप शादी से लगाकर खास त्यौहार तक में इसे पहन सकते हैं।

और पढ़ें: Chhote Pendent Mangalsutra: नए जमाने की बहू के लिए 6 छोटे पेंडेंट मंगलसूत्र