Wooden Jewellery: महंगे सोना-चांदी की जगह अपनाएं ट्रेंडी वुडन ज्वेलरी। जानें कैसे कॉटन साड़ी और कुर्ती के साथ पहनें नेकलेस, इयररिंग्स, बैंगल्स और रिंग्स और पाएं स्टाइलिश, इको-फ्रेंडली लुक।
Handmade Wooden Jewellery: सोना, चांदी या डायमंड के रेट इतने बढ़ गए हैं कि हर कोई इसे खरीदने से बच रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी कॉटन साड़ी या कुर्तों के लिए एसथेटिक ज्वेलरी की तलाश में है, तो वुडन ज्वेलरी ट्राई करें, जो आजकल बहुत ट्रेंड में है। यह न केवल स्टाइलिश होती है बल्कि इको फ्रेंडली भी होती है। इससे नेचुरल लुक मिल मिलता है। जिससे ये काफी यूनिक दिखती है। तो अगर आप भी अपनी सिंपल सी कॉटन साड़ी, सूट या टॉप के ऊपर एसथेटिक ज्वेलरी पहनना चाहते हैं तो यह वुडन पीस ट्राई करें...
वुडन नेक पीस डिजाइन
वुडन ज्वेलरी का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका नेचुरल लुक है। आप इस तरह के मल्टी लेयर वुडन बीड्स वाले नेक पीस चुन सकते हैं। ये ज्वेलरी बहुत हल्की होती है, इसलिए इसे लंबे समय तक पहनने पर भी गर्दन या कान में दर्द नहीं होता है। डेली वेयर के लिए ये परफेक्ट चॉइस होती है। यह लकड़ी से बनी होने के कारण इको फ्रेंडली भी होती है।

वुडन इयररिंग्स डिजाइन
वुडन इयररिंग्स लाइटवेट होने के साथ ही काफी स्टाइलिश लगते हैं। ये हर कलर की आउटफिट के साथ मैच होते हैं। अगर आप व्हाइट या ब्लैक साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ इस तरह के राउंड शेप के इयररिंग्स आप चुन सकते हैं।

वुडन बैंगल्स करें ट्राई
कांच की चूड़ियां टूटने का डर होता है और सोने की चूड़ियां बहुत महंगी होती है। ऐसे में कॉटन ड्रेस के साथ वुडन बैंगल्स या कड़े बहुत ही क्लासी लगते है। आप इस तरह से ब्राउन कलर के शेड्स में अलग अलग साइज और शेप की बैंगल्स चुन सकते हैं।

वुडन फिंगर रिंग डिजाइन
फिंगर रिंग्स पहनने का शौक है, लेकिन गोल्ड या डायमंड में इन्वेस्ट नहीं करना तो आप 100 से 150 रुपए में वुडन फिंगर रिंग्स खरीद सकती हैं। इस तरह की सॉलिड और चंकी रिंग्स आपको बहुत ही मॉडर्न और एसथेटिक लुक देगी।

वुडन पेंडेंट डिजाइन
अगर आप वुडन में लाइटवेट ज्वेलरी कैरी करना चाहती हैं, तो यंग गर्ल्स के ऊपर इस तरह के राउंड शेप के वुडन पेंडेंट बहुत ही मॉर्डन लगेंगे। इसे आप ब्लैक धागे के साथ पहने और साथ में कुछ वुडन बीड्स माला भी वियर करें।

