MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • TV Unit Designs: लिविंग रूम को दें सुपर अट्रैक्टिव लुक, बनवाएं 10+मॉडर्न टीवी यूनिट डिजाइंस

TV Unit Designs: लिविंग रूम को दें सुपर अट्रैक्टिव लुक, बनवाएं 10+मॉडर्न टीवी यूनिट डिजाइंस

Modern Tv Unit Designs: लिविंग रूम पूरे घर का सेंटर पीस होता है। यहां आप फैमिली-फ्रेंड के साथ बैठकर चिल करते हैं, ऐसे में इसका लग्जरी होना बनता है। मॉडर्न टीवी यूनिट इसमें अहम रोल निभाता है। यह आपके बैठक  रूम को लग्जरी टच देता है।  

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : Apr 02 2026, 12:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : pinterest

जब भी आपके घर में कोई एंट्री करता है, तो उसकी पहली नजर लिविंग रूम के स्टक्चर पर पड़ती है। सोफा के सामने लगे टीवी यूनिट डिजाइन उन्हें प्रभावित करता है। इसलिए इस पर फोकस ज्यादा होना चाहिए। इंटीरियर डिजाइनर की मदद से आप मॉडर्न टीवी यूनिट डिजाइन बनवा सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ शानदार टीवी यूनिट दिखा रहे हैं, जिसमें से आप अपने घर के लिए कोई एक पसंद कर सकते हैं।

26
Image Credit : pinterest

स्टोन टेक्सचर वॉल टीवी यूनिट

इन दोनों टीवी यूनिट डिजाइनों में मॉडर्न और नेचुरल एलिमेंट्स का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। पहले डिजाइन में स्टोन टेक्सचर वॉल के साथ वुडन शेल्विंग और नीचे दी गई वार्म एलईडी लाइटिंग इसे रिच और एलीगेंट लुक देती है, वहीं खुले शेल्फ डेकोर को उभारते हैं। दूसरे डिजाइन में वुडन स्लैट्स, फ्लोटिंग कैबिनेट और सॉफ्ट बैकलाइटिंग का कॉम्बिनेशन लिविंग रूम को क्लासी और सुकूनभरा माहौल देता है। दोनों ही डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश हैं, बल्कि स्मार्ट स्टोरेज और लाइटिंग के जरिए स्पेस को बड़ा और ऑर्गनाइज्ड दिखाने में भी मदद करते हैं।

36
Image Credit : pinterest

3D टेक्सचर्ड वॉल पैनलिंग टीवी यूनिट डिजाइंस

इस टीवी यूनिट डिज़ाइन में 3D टेक्सचर्ड वॉल पैनलिंग का बेहद आकर्षक इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे लिविंग रूम को एक लग्ज़री और आर्टिस्टिक लुक देता है। पहले डिजाइन में पत्तों (leaf pattern) की नक्काशी दीवार को नेचुरल और सॉफ्ट एस्थेटिक देती है, वहीं नीचे बना स्लीक स्टोरेज यूनिट इसे क्लीन और मॉडर्न बनाए रखता है। दूसरे डिजाइन में वेव पैटर्न वाली टेक्सचर वॉल, साइड में लाइटिंग के साथ ओपन शेल्फ और नीचे इनबिल्ट फायरप्लेस इसे और भी रॉयल और कोजी फील देता है। दोनों ही डिज़ाइन लाइटिंग, टेक्सचर और मिनिमल फर्नीचर के बैलेंस से आपके लिविंग स्पेस को एलिगेंट और प्रीमियम बनाने का काम करते हैं।

46
Image Credit : pinterest

वुडन टीवी यूनिट डिजाइन

यहां दो तरह के टीवी यूनिट डिजाइन दिखाए गए हैं, जो वुडन फिनिश में तैयार किए गए हैं। प्लाईवुड के नीचे एलईडी लाइटिंग दी गई है और सामान रखने के लिए हैंगिंग कैबिनेट भी शामिल हैं। इस तरह के कैबिनेट डिजाइन आपके बड़े लिविंग रूम को और अधिक स्पेशियस और आकर्षक बनाते हैं।

56
Image Credit : pinterest

हैगिंग कैबिनेट टीवी यूनिट डिजाइन

अगर आपको स्लिक टीवी यूनिट पसंद हैं, तो फिर इन दो डिजाइंस पर नजर  मार सकते हैं। वुड कलर में बने इस टीवी में डिफरेंट कलर का टच दिया गा है। लाइटिंग का इस्तेमाल करके इसे ग्लोरीफाई किया गया है। हैंगिग कैबिनेट आपके लिविंग रूम के स्पेस को बढ़ाता है।

और पढ़ें: Korean Rose Gold Rings: GF लगेगी K-Pop स्टार! पहनाएं 7 कोरियन रोज गोल्ड रिंग

66
Image Credit : pinterest

टीवी यूनिट बनवाने में कितना बजट आ सकता है?

टीवी यूनिट बनवाने का बजट उसके डिज़ाइन, साइज और इस्तेमाल होने वाले मटेरियल पर निर्भर करता है। आमतौर पर एक सिंपल टीवी यूनिट ₹5,000 से ₹15,000 तक बन जाती है, जबकि नॉर्मल वुडन या मॉड्यूलर यूनिट का खर्च ₹12,000 से ₹30,000 तक आता है। अगर आप मॉडर्न डिजाइन, LED लाइटिंग, टेक्सचर वॉल पैनल और ज्यादा स्टोरेज वाला यूनिट बनवाते हैं, जैसा कि आपने तस्वीर में देखा, तो इसका बजट लगभग ₹40,000 से ₹1 लाख या उससे ज्यादा भी हो सकता है।

और पढ़ें: Tuxedo Sofa Designs: छोटा ऑफिस-बड़ा इम्पैक्ट, 400 sqft रिसेप्शन के लिए बेस्ट टक्सीडो सोफा डिजाइन

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी एशियानेट न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर हैं। नवंबर 2021 से वह यहां लाइफस्टाइल बीट कवर कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में उन्हें 14 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। नीतू इससे पहले महुआ न्यूज हिंदी, कशिश न्यूज, ईटीवी और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट से जुड़ी स्टोरीज में उनकी विशेष रुचि है। उनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Diwan Cleaning Hacks: 30 मिनट में साफ करें बॉक्स बेड, अपनाएं ये 8 आसान टिप्स
Recommended image2
School Bags: 5+ गर्ल्स के फेवरेट हैं ये 6 स्कूल बैग, 600 के अंदर मिलेंगे क्यूट डिजाइन
Recommended image3
Floral Print Shirt Ladies: ऑफिस गोइंग गर्ल लगेगी Pro, समर के लिए चुनें फ्लोरल प्रिंट 7 शर्ट
Recommended image4
Tuxedo Sofa Designs: छोटा ऑफिस-बड़ा इम्पैक्ट, 400 sqft रिसेप्शन के लिए बेस्ट टक्सीडो सोफा डिजाइन
Recommended image5
Summer High Bun: 30 सेकंड में बनाएं ये ट्रेंडी बन, गर्दन पर नहीं आएगा पसीना
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved